फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cooperative department workers on strike, women forced to celebrate rakhi without grains

MP News : सहकारिता के कर्मचारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुसीबत, बिना अनाज कैसे मनेगा रक्षाबंधन...

Mon, 28 Aug 2023 07:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Aug 2023 07:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में राशन दुकान संचालकों ने हड़ताल कर दी है। इससे महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि बिना अनाज के रक्षाबंधन कैसे मनेगा?
 

विज्ञापन
MP News: Cooperative department workers on strike, women forced to celebrate rakhi without grains
कटनी में कर्मचारी हड़ताल पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सैकड़ों परिवार शासन से मिलने वाले खाद्यान्न को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान है। इसकी मुख्य वजह राशन दुकानों की हड़ताल है। इससे कटनी जिले के सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन


पिपरिया ग्राम निवासी रेखा यादव शारीरिक रूप से विकलांग है। उनका कहना है कि वह कई बार राशन दुकान गई, लेकिन हर बार ताला ही लगा मिला।  पूछने पर पता चला कि सभी हड़ताल पर हैं। अब रक्षाबंधन का पर्व है। हम ही जानते है कि अब ये कैसे मनेगा? हम लोग राखी खरीदें या गेहूं-चावल। ऐसी हालत में तीन से चार बार कैसे गए होंगे, हम ही जानते है।  बुजुर्ग महिला गीता बाई ने कहा कि सर पर त्यौहार है। ये महीना कैसे चले, पैसे की परेशानी है। बाजार से खरीदे तो महंगा मिलेगा। राशन दुकान जाते हैं तो बंद मिलती है। महीने में दो दिन दुकान खुलती है। दोनों दिन जाने पर बंद मिली है। हड़ताल बता रहे हैं। 
विज्ञापन


12 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी
अवकाश के दिन छोड़कर बाकी दिन सहकारी राशन दुकान खोलने का नियम है लेकिन पिछले 12 दिन से मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश स्तर पर अपनी तीन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर रखी है। हड़ताल पर बैठे समिति के अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने बताया कि कैडर भर्ती, वेतनमान और तीसरे कोरोना काल में रजिस्टर में बांटा गया अनाज मशीन में दर्ज करने की मांग को लेकर शासन से आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। गरीब जनता को अनाज के लिए और किसानों को खाद-यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा की हमारा भी परिवार है। छह से सात हजार में परिवार नहीं चलता। हमारी मांग पूरी न होने तक सभी हड़ताल पर रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed