फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress leader Adhir Ranjan accused of indecent remarks on the President, BJP's agitation across the

MP News: कांग्रेस नेता अधीर रंजन पर राष्ट्रपति पर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप, BJP का प्रदेशभर में आंदोलन

Wed, 27 Jul 2022 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Jul 2022 11:23 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा गुरुवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। बीजेपी दोपहर 1 बजे गांधी प्रतिमा से राजभवन तक मार्च करेगी और अधीर रंजन की बर्खास्तगी के खिलाफ ज्ञापन देगी।

विज्ञापन
MP News: Congress leader Adhir Ranjan accused of indecent remarks on the President, BJP's agitation across the
Bhopal: प्रदेश भाजपा कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा गुरुवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। बीजेपी दोपहर 1 बजे गांधी प्रतिमा से राजभवन तक मार्च करेगी और अधीर रंजन की बर्खास्तगी के खिलाफ ज्ञापन देगी।
विज्ञापन

 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन आदिवासी अस्मिता की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू का अपमान करना कांग्रेसियों के संस्कारों का आईना है साथ ही जनजातीय समाज के प्रति घृणा का प्रदर्शन भी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई बेहूदी हरकत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। कल दोपहर 1 बजे भोपाल में गांधीजी की प्रतिमा से भारतीय जनता पार्टी राजभवन तक मार्च करेगी और अधीर रंजन की बर्खास्तगी के लिए ज्ञापन देगी।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अशोभनीय सम्बोधित करना राष्ट्र एवं संवैधानिक पद का अपमान है। ऐसे निकृष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। शर्मा ने कहा कि देश की आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने से कांग्रेस दुःखी है। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग का अपमान और तिरस्कार किया है। उन्होंने कहा कि जिस दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं एक महिला हो उस दल के सदन के नेता द्वारा महिला राष्ट्रपति के लिए बेहूदा टिप्पणी किया जाना  बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस को चाहिए कि वह अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें पार्टी से बाहर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अधीर रंजन चौधरी के इस कृत्य पर घोर आपत्ति दर्ज करती है। साथ ही अधीर रंजन के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed