फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Congress imposed 563 Gandhi Chaupale, talked about inflation and unemployment

MP News: कांग्रेस ने लगाईं 563 गांधी चौपालें, महंगाई और बेरोजगारी पर हुई बात

Sun, 02 Oct 2022 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Oct 2022 09:11 PM IST
सार

भोपाल में गांधी चौपाल में ग्रामीणों ने गांधी टोपी पहन भाग लिया और भजन गाए। सज्जन सिंह वर्मा ने गांधी चौपाल की अवधारणा गांव से निरंतर संपर्क जोड़ना बताया। प्रदेश की सभी पंचायतों में गांधी चौपाल लगाई जाएगी।   

विज्ञापन
MP News Congress imposed 563 Gandhi Chaupale, talked about inflation and unemployment
कांग्रेस ने गांधी जयंती पर लगाई गांधी चौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को भोपाल के बीलखेड़ा बमौरी गांव से कांग्रेस का गांधी चौपाल कार्यक्रम शुरू हुआ। चौपाल की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद देश की एकता और समरसता के भजन गाए गए। वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे ….., ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान….के बाद हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांधी टोपी पहन कर चौपाल में भागीदारी की और भजन गाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
सज्जन सिंह वर्मा ने गांधी चौपाल की अवधारणा गांव से निरंतर संपर्क जोड़ना बताया। वहीं, पीसी शर्मा ने कहा कि नफरत के वातावरण को जब भारत में पनाह दी जा रही है तब गांधी चौपाल ही शांति का रास्ता और सर्व धर्म का वातावरण बना सकती है। पूरे प्रदेश में यह चौपालें कांग्रेस के सिद्धांतों को घर घर ले जाएंगी।
विज्ञापन


गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत हमेशा से एक ईश्वर वाद को मानता रहा है। हर भारतीय मानता है कि ईश्वर एक है और हम सब उसकी संतान हैं। यही बात सभी धर्म कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में विषमता की खाई खोदी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि क्या भारत में पैदा होना गुनाह है? यह बेरोजगारी और महंगाई से जो हमारी लड़ाई है उसे गांव तक ले जाने के लिए गांधी चौपाल लगाई जा रही हैं। गांव के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश देकर हम दो लाख नए कार्यकर्ता कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य लेकर बढ़ रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 563 चौपालें आयोजित हुई हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed