फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj said that multi-purpose camps will be organized for the welfare of street vendors

MP News: सीएम शिवराज बोले स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए लगाए जाएंगे बहुउद्देश्यीय शिविर

Tue, 30 Aug 2022 08:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Aug 2022 08:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को ‘मुख्यमंत्री की बात, पथ विक्रेताओं की बात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए बहउद्देश्यीय शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said that multi-purpose camps will be organized for the welfare of street vendors
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीप प्रज्जवलित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जो स्ट्रीट वेंडर्स आए हैं, उनमें से अधिकांश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें चाट का ठेला लगाने, सब्जी बेचने, गोबर के दीपक और मूर्तियां बनाने वाले, फल विक्रेता, चाय नाश्ते का ठेला लगाने वाले, सिलाई कार्य करने वाले, बैग और रजाई बनाने का कर्य करने वाले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने वाले, ठेले पर कपड़े बेचने वाले और मोची का काम करने वाले शामिल है। इनमें से अनेक हितग्राहियों ने लिया गया ऋण चुका कर दोबारा दोगुना ऋण प्राप्त कर लिया है। यह इनके आत्म निर्भर बनने की आकांक्षा का परिचायक है। राज्य सरकार स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले सीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन से किया और पथ विक्रेताओं का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर किया।  
विज्ञापन

 
कठपुतली कलाकार करेंगे योजना का प्रचार
कार्यक्रम में समूह नृत्य, ढोलक जुगलबंदी और कठपुतली की प्रस्तुतियां दी गई। आकर्षक प्रस्तुति पर सीएम शिवराज ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कठपुतली कलाकार नरेश भट्ट ने लघु नाटिका कठपुतली के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रस्तुति में कोरोना काल और उसके बाद एक बड़े वर्ग को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और अन्य योजनाओं से मिले लाभ के बारे में रोचक जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठपुतली कलाकारों को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उपयोग किया जाएगा। सीएम ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी बात कही। पथ विक्रेताओं से सीएम ने बातचीत की।
विज्ञापन


हितग्राहियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि स्ट्रीट वेंडर्स को उनके हित लाभ की योजनाओं से लाभान्वित करें। स्वास्थ्य शिविर के साथ बहुउद्देशीय शिविर भी लगाए जाएं, जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित हितग्राहियों को दिलवाना सुनिश्चित करें। राशन वितरण योजना, बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता, नि:शुल्क किताबें और छात्रवृत्ति का लाभ भी दिलवाए। पात्र बच्चों को लाभान्वित करें। भोपाल में कच्चे मकान में रहने वाले भाइयों को पक्के मकान दिलवाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाया जाए। इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। अभियान के तौर पर यह कार्य किया जाएगा। पढ़ाई, लिखाई और दवाई के समुचित प्रबंध होंगे। अब तक वंचित रहे हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed