{"_id":"6309d712823ee2796b7ef61b","slug":"mp-news-cm-lays-the-foundation-stone-of-toy-cluster-disbursed-self-employment-loan-and-asked-if-he-rotated-f","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM ने टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया, स्वरोजगार ऋण का वितरण कर पूछा लोन के लिए घुमाया-फिराया तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM ने टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया, स्वरोजगार ऋण का वितरण कर पूछा लोन के लिए घुमाया-फिराया तो नहीं
Sat, 27 Aug 2022 02:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में एक कार्यक्रम में स्वरोजगार ऋण का वितरण किया। कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से रंगवासा-राऊ में प्रस्तावित टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया। वहीं, सीएम ने लोन लेने वाले हितग्राहियों से पूछा कि लोन लेने में घुमाया-फिराया तो नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में शनिवार को स्वरोजगार ऋण का वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें सीए शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से रंगवासा-राऊ में प्रस्तावित टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया। वहीं, सीएम ने लोन लेने वाले हितग्राहियों से पूछा कि लोन लेने में घुमाया-फिराया तो नहीं है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार अलग-अलग योजनाओं में हितग्राहियों को लोन दिला रही है। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को केवल 2 प्रतिशत ब्याज देना है। बाकी मामा भरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं को रोजगार देने पर है। सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम नहीं महायज्ञ है। हम लगातार स्व-सहायता समूह की बहनों, फुटपाथ पर फल-सब्जी बेचने वालों, छोटा-मोटा व्यवसाय करने वालों से लेकर वह बच्चे जिनके पास इनोवेटिव आइडियाज हैं। उनके स्टार्टअप शुरू करवाने तक उनके साथ खड़े रहेंगे। उनका काम धंधा शुरू करवाएंगे। हम 42 क्लस्टर शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पिछले साल जनवरी में पहला रोजगार दिवस बनाया। इसमें पांच लाख युवाओं को लोन दिलवाया। 13 लाख को मार्च तक लोन दे चुके हैं। प्रदेश के सभी 52 जिलों में रोजगार दिवस का आयोजन एक साथ हुआ। इस दौरान सीएम ने अलग-अलग हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की और पूछा कि लोन के लिए घुमाया-फिराया तो नहीं। इस पर हितग्राहियों ने जवाब दिया कि आसानी से लोन मिल गया।
एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने रंगवास-राऊ स्थित टॉय क्लस्टर की जानकारी देते हुए बताया कि तीन हेक्टेयर के क्लस्टर में 22 फैक्ट्रियां लगेंगी। इसमें करीब 80 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यहां पर टॉय के अलावा दूसरी फैक्ट्रियां भी लगेंगी। इसमें दो हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रेदश में अभी तक 42 क्लस्टर बना चुके हैं। स्टार्टअप नीति के माध्यम से 2500 से ज्यादा स्टार्टअप पिछले तीन महीने में बनाए हैं।
वहीं, एमएसएमई विभाग के सचिव पी नरहरि ने कहा कि मध्य प्रदेश टॉय क्लस्टर की नीति बनाने वाला पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि हर माह रोजगार दिवस आयोजित होंगे।