फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM got angry in Shahdol review meeting, reprimanded officials for not giving information about Jal Je

MP News: शहडोल की समीक्षा बैठक में नाराज हुए सीएम, अधूरे कामों पर अधिकारियों को फटकारा

Mon, 29 Aug 2022 12:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शहडोल जिले की समीक्षा बैठक में नाराज हुए। उन्होंने जल जीवन मिशन के काम की जानकारी नहीं देने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
MP News: CM got angry in Shahdol review meeting, reprimanded officials for not giving information about Jal Je
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह शहडोल जिले की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों के सही जानकारी नहीं देने पर फटकार लगाई। सीएम ने जल जीवन मिशन को लेकर अब तक हुए काम की अधिकारियों से जानकारी मांगी। अधिकारियों ने पहले कम काम होने की जानकारी दी और फिर बोले कि करीब-करीब अभी तक का लक्ष्य पूरा हो गया है।

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी आपकी जानकारी बदल गई। सीएम ने बैठक में तुरंत एमडी, ईई सभी को जोड़ने को कहा। वहीं, सीएम ने शहडोज जिले की मुख्य सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। सीएम ने अधिकारियों को बार-बार ट्रांसफर जलने की शिकायतों, बिजली के खंभों और तार को दुरुस्त करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने मातृ एवं मृत्यु दर पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


पैसा मांगने वालों को बर्खास्त करो 
सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गरीबों से पैसा मांगने वालों पर सख्त होने को कहा। सीएम बोले की जो पैसा ले रहे है उन्हें सीधे बर्खास्त करो। जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि दो लोगों पर कार्रवाई चल रही है। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों का शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गलत काम करने वालों का हटाएं
सीएम ने जिले में अपराध और बदमाशों को लेकर एसपी से जानकारी मांगी। एसपी ने कहा कि 1300 गुंडे बदमाशों की सूची बनाई है। टॉप 50 की भी बनाई है। सीएम ने कहा कि जो टॉप पर है, उन्हें क्रश करो। नशे के कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत है। कसकर कार्रवाई करें। एक टीम भावना से काम करें। जो अच्छा काम करेगा उसकी पीठ थपथपाएं। जो गलत करें उसे हटाएं।


सीएम लगातार कर रहे बैठक
सीएम जिलों की लगातार समीक्षा बैठक ले रहे है। सिंगरौली, पन्ना के बाद शहडोल जिले की बैठक बुलाई गई। सीएम ने पन्ना जिले के कलेक्टर को भी आवास योजना के काम में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई थी। प्रदेश में एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। सीएम जिलों और विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed