फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News CM convenes meeting on law and order, police make 2589 cases against illegal liquor

MP News: शिवराज का नशे पर वार, एक दिन में हर घंटे 100 से अधिक स्थानों पर हुई जांच, 3000 से ज्यादा आरोपी बनाए

Mon, 10 Oct 2022 10:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Oct 2022 10:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश पर प्रदेश की पुलिस सक्रिय हो गई है। 24 घंटे में 2,400 से अधिक स्थानों पर जांच की गई। 3,000 से अधिक आरोपी बनाए गए।   

विज्ञापन
MP News CM convenes meeting on law and order, police make 2589 cases against illegal liquor
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नशे के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे से एक दिन पहले पुलिस का नशाखोरों पर टूट पड़ा है। 2,400 से अधिक स्थानों पर जांच की गई। अलग-अलग मामलों में 3,000 से अधिक आरोपी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


नशामुक्ति अभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में डीजीपी समेत प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक और पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश में शनिवार से लगातार अवैध नशा कारोबारियों और हुक्का लाउंज के खिलाफ कार्रवाई जारी है। समीक्षा बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने प्रदेश में अब तक अलग-अलग मामलों में 2,400 से अधिक स्थानों पर जांच की गई। 3,000 से अधिक आरोपी बनाए गए हैं। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के अंतर्गत 189 प्रकरण बनाए। इसमें 200 आरोपी बनाए गए। उनके पास से 334.24 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है। सीएम ने कहा कि हम लोगों ने ड्रग्स और बाकी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जड़ों पर प्रहार करने का फैसला किया और महाअभियान शुरू किया है। हमारे जिलों के सभी साथियों को मैं बधाई देता हूं। कई जगह बहुत प्रभावी कार्यवाही प्रारंभ हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने सीएम को मीटिंग में बताया कि आपने जैसा कि निर्देश दिए थे नशा मुक्त कार्रवाई के लिए दोपहर के बाद से ही कार्रवाई शुरू हो गई थी। सभी जिलों ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई कल भी जारी रही। हुक्का बार और लाउंज पूरी तरह से बंद हो गए है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा में एक दो जगह शिकायत थी। सभी जगह कार्रवाई करते हुए हुक्का बार को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि आपको बहुत बहुत बधाई। निर्विध्न सारे त्यौहार संपन्न हुए हैं। आपने बहुत कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और समझदारी से काम संपन्न किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवैध शराब के 2589 प्रकरण बनाए
प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 2589 प्रकरणों में 2586 आरोपी बनाएं गए है। इनके पास से 16 हजार 603.5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ 335 प्रकरण में 361 आरोपी बनाए गए।
 
199 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले
पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी सख्ती कर दी है। पुलिस ने सड़क और चौराहों पर जांच अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 199 लोगों पर कार्रवाई की है। सिगरेट एंड टोबेको प्रोहिबिशन एक्ट के तहत 163 प्रकरण बनाए गए हैं।
 
442 जागरुकता अभियान
पुलिस की तरफ से अवैध शराब पीने/ पिलाने वाले स्थानों की चैकिंग भी एरिया में की जा रही है। दो दिन में 2486 जगहों की चेकिंग की गई। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा 442 जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

 
सीएम ने दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें पुलिस के आला अधिकारियों को नशा का कारोबार करने वालों और हुक्का लाउंज पर सख्त कार्रवाई करने क निर्देश दिए थे। इसके बाद से प्रदेश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed