{"_id":"647729215598ea159704e764","slug":"mp-news-child-reached-maternal-uncle-s-house-died-due-to-drowning-in-the-river-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मामा के घर पहुंचे बच्चे की नदी में डूबने से मौत, पिता के साथ चौथी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मामा के घर पहुंचे बच्चे की नदी में डूबने से मौत, पिता के साथ चौथी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था
Wed, 31 May 2023 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 May 2023 04:31 PM IST
सार
उमरिया में नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मामा के घर आया हुआ था और दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था और डूब गया।
विज्ञापन
drown
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदनिया गांव में हादसा हो गया। पिता के साथ मामा के घर आया 13 साल का बच्चा नदी में डूब गया। वह नदी में नहाने के लिए गया था पर जिंदा वापस नहीं लौट सका।
जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के चंदनिया गांव का है। बताया गया कि शिवपाल पिता कैलाश सिंह ग्राम कुई थाना करन पठार जिला अनूपपुर का रहने वाला 13 वर्ष का बच्चा अपने पापा के साथ अपने मामा के घर चौथी कार्यक्रम में चंदनिया थाना पाली आया हुआ था। जहां चंदनिया की छोटे बच्चों के साथ जोहिला नदी में अर्जुन दहार के पास अतिलिहा घाट लगभग 2:00 बजे नहाने गया था, जिसकी नहाते वक्त डूब के मृत्यु हो गई।
खबर मिलते ही पिता मौके पर पहुंचा। वह उसे ढूंढता रहा, लेकिन करीब 10 मिनट बाद उसकी लाश कुछ दूर पर उतराती हुई देखी गई। आनन-फानन में बाकी लोगों ने उनकी लाश को उस नदी से बाहर निकाला। भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम घटनास्थल पहुंचे तथा मंगठार चौकी प्रभारी शशि दुवेदी भी दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली चिकित्सालय मेरे उपस्थिति में रवाना किया गया।