फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Child reached maternal uncle's house, died due to drowning in the river

MP News: मामा के घर पहुंचे बच्चे की नदी में डूबने से मौत, पिता के साथ चौथी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था

Wed, 31 May 2023 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 04:31 PM IST
सार

उमरिया में नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मामा के घर आया हुआ था और दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था और डूब गया। 

विज्ञापन
MP News: Child reached maternal uncle's house, died due to drowning in the river
drown - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदनिया गांव में हादसा हो गया। पिता के साथ मामा के घर आया 13 साल का बच्चा नदी में डूब गया। वह नदी में नहाने के लिए गया था पर जिंदा वापस नहीं लौट सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के चंदनिया गांव का है। बताया गया कि शिवपाल पिता कैलाश सिंह ग्राम कुई थाना करन पठार जिला अनूपपुर का रहने वाला 13 वर्ष का बच्चा अपने पापा के साथ अपने मामा के घर चौथी कार्यक्रम में चंदनिया थाना पाली आया हुआ था। जहां चंदनिया की छोटे बच्चों के साथ जोहिला नदी में अर्जुन दहार के पास अतिलिहा घाट लगभग 2:00 बजे नहाने गया था, जिसकी नहाते वक्त डूब के मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पिता मौके पर पहुंचा। वह उसे ढूंढता रहा, लेकिन करीब 10 मिनट बाद उसकी लाश कुछ दूर पर उतराती हुई देखी गई। आनन-फानन में बाकी लोगों ने उनकी लाश को उस नदी से बाहर निकाला। भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम घटनास्थल पहुंचे तथा मंगठार चौकी प्रभारी शशि दुवेदी भी दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली चिकित्सालय मेरे उपस्थिति में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed