{"_id":"649579c39146d4e0dc09e516","slug":"mp-news-chief-minister-arrived-at-the-farewell-of-phe-minister-of-state-s-daughter-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएचई राज्यमंत्री की बेटी की विदाई में पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएचई राज्यमंत्री की बेटी की विदाई में पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Fri, 23 Jun 2023 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 04:24 PM IST
सार
प्रदेश के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र यादव की बेटी प्रियंका की शादी में नहीं पहुंच पाए सीएम शिवराज विदाई समारोह में शामिल हुए। वे सुबह ही विवाह स्थल सुरेल गांव पहुंच गए थे। उन्होंने वर-वधू को गुलदस्ता देकर सुखद दांपत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ग्राम सुरेल पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 8,45 बजे हेलीकॉप्टर से ग्राम सुरेल पहुंचे, जहां उन्होंने पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की बेटी के विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि सीएम को गुरुवार को शादी समारहो में शामिह होना था, पर मौसम खराब होने के कारण शामिल नहीं हो पाए थे।
सीएम शिवराज शुक्रवार सुबह अशोकनगर में विवाह स्थल सुरेल गांव पहुंचे थे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीपैड पर उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। बता दें कि 22 जून को पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र यादव की बेटी प्रियंका यादव की शादी थी। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार को सीएम विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। लगभग 20 मिनट तक सीएम कार्यक्रम स्थल पर रुके। वर-वधू को गुलदस्ता देकर सुखद दांपत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री के परिजनों से मुलाकात की उसके बाद बेटी की विदाई की रस्म पूरी होने के बाद वहां से चले गए। सीएम की विदाई समारोह में आने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत पूरी तैयारी की गई थी।

सिंधिया ने भी नव दंपती को आशीर्वाद दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में शामिल हुए सिंधिया
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस शादी समारोह में रात को ही शामिल हुए थे, जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया था। सिंधिया ने वर वधू को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस शादी समारोह में रात को ही शामिल हुए थे, जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया था। सिंधिया ने वर वधू को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।