फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Chhindwara-Mandla Fort electrified broad gauge line started PM Modi flagged off three new trains

MP News: छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट विद्युतीकृत ब्रॉडगेज लाइन शुरू, PM मोदी ने तीन नई ट्रेनें को दिखाई हरी झंडी

Mon, 24 Apr 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 08:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट विद्युतीकृत ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई ट्रेन रीवा-इतवारी (वाया नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा), छिंदवाड़ा-नैनपुर और नैनपुर-छिंदवाड़ा यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें छिंदवाड़ा-नैनपुर, नैनपुर-छिंदवाड़ा और रीवा-इतवारी नागपुर ट्रेन शामिल है।

विज्ञापन
MP News Chhindwara-Mandla Fort electrified broad gauge line started PM Modi flagged off three new trains
छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट विद्युतीकृत ब्रॉडगेज लाइन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने रीवा पहुंचे थे। यहां उन्होंने रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर एक समानंतर कार्यक्रम छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक साहू बंटी, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, नगर निगम महापौर विक्रम आहके रेलवे डीआरएम नमिता त्रिपाठी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन में कांग्रेस-बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता के साथ यात्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


छिंदवाड़ा-नैनपुर मंडला फोर्ट रेल परियोजना को साल 2010-11 के रेलवे बजट में मंजूरी मिली थी। 182.25 किमी के छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला नेरोगेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित किए जाने के लिए 556.54 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। 18 महीने में यह कार्य पूरा करने की समय सीमा थी। यह कांग्रेस शासन काल की बात है, कांग्रेस सरकार ने साल 2014 तक परियोजना बजट में मात्र 53 करोड़ का बजट दिया गया था। बजट न मिलने से योजना में कोई खास काम-काज नहीं हो पाया था, यहां पहले की ही भांति नैरोगेज ट्रेन चल रही थी।
विज्ञापन




साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस लाइन में कार्य की गति आई थी। रेलवे ने नवंबर 2015 में इस नैरोगेज लाइन पर यातायात पूरी तरह बंद कर तेज गति से कार्य प्रारंभ किया था। मोदी सरकार ने परियोजना के लिए 1 हजार 451 करोड़ रुपये का बजट दिया था। इस परियोजना की कुल लागत 1 हजार 504 करोड़ रुपये है। कार्य पूरा होने के बाद अब आठ साल बाद छिंदवाड़ा के यात्री जबलपुर मार्ग पर ट्रेन से यात्रा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed