फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Cheetah Suraj died in Kuno National Park of Sheopur

MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता सूरज का मिला शव, अब तक आठ चीतों की मौत

Fri, 14 Jul 2023 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

Cheetah Death News: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत हो गई है। यह चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ा झटका है। कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से आए चीते सूरज का शव मिला है।

विज्ञापन
MP News Cheetah Suraj died in Kuno National Park of Sheopur
चीता सूरज का मिला शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में शुक्रवार को एक और मेल चीता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस चीते की मौत हुई है, उसका नाम सूरज था। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सूरज की मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है। डॉक्टरों की टीम जांच में जुटी है। बता दें, पिछले चार महीने में पार्क में यह 8वें चीते की मौत है, जिसमें पांच वयस्क और तीन शावक चीते शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें, अभी हाल में ही 25 जून को साउथ अफ्रीका के इस नर चीता सूरज को बड़े बाड़े से जंगल में छोड़ा गया था। लेकिन शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारियों को यह जंगल में मृत पाया गया। इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। मृत नर चीता सूरज का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, उसके बाद यह स्पष्ट होगा कि आखिर इसकी मौत का क्या कारण है।मध्यप्रदेश के कूनो अभ्यारण में चीतों की मौत का सिलसिला थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


अभी तक अभ्यारण में कुल पांच वयस्क और तीन शावक चीतों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक यह सच्चाई सामने नहीं आई है कि आखिरकार इतनी जल्दी इन चीजों की मौत क्यों हो रही है।इसके पीछे क्या वजह है। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हर बार प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लगते रहे हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। हाल ही में ही मंगलवार को कूनो अभ्यारण में तेजस नामक नर चीता की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि तेजस एक मादा चीते के साथ हिंसक लड़ाई के बाद सदमे में आ गया था और इससे उबरने में समर्थ नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed