Mp News: सीहोर के गांव में चेन स्नैचिंग, महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर भागा युवक
चेन स्नैचिंग की घटनाएं अभी तक शहरी क्षेत्रों में सुनाई देती थीं। अब ये घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगी हैं। जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडिया नाथू में एक महिला के गले से चेन झपटने का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन स्नैचिंग की घटनाएं अभी तक शहरी क्षेत्रों में सुनाई देती थीं। अब ये घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगी हैं। जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडिया नाथू में एक महिला के गले से चेन झपटने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडियानाथू में एक बहू अपनी सहेली के घर मिलने गई हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट कर भाग गया। जिसकी सूचना जावर पुलिस को लिखित में भी की गई है। आरोपी युवक का भी कोई सुराग नहीं लगा है।
चेन स्नैचिंग को लेकर एक दिसंबर को दिया गया था ज्ञापन
सीहोर कलेक्टर ऑफिस में 1 दिसंबर को हो लगातार हो रही चोरी और चेन झपटने की वारदात के विरोध में व्यापारियों नें कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। व्यापारियों का कहना था कि मंडी क्षेत्र में 26 नवंबर को एक साथ 8 दुकानों में चोरी हुई थी साथ ही चेन स्नैचिंग की घटना भी हो रही हैं।