फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bus going For President's Programme overturned, one died, 32 injured

MP News : शहडोल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

Tue, 15 Nov 2022 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 15 Nov 2022 02:19 PM IST
सार

शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक की मौत हो गई। 32 लोग घायल हैं।

विज्ञापन
MP News: Bus going For President's Programme overturned, one died, 32 injured
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस क्रमांक एमपी-20 पीए 2177 सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल जा रही थी। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


सिहोरा से निकली यात्री बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में एक की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मरने वाले का नाम अंशु कोल (कुडावल निवासी) है। कलेक्टर अवि प्रसाद और एसपी सुनील जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। घायलों में से कुछ को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस के कटनी जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed