फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 'Bureaucracy' seen in Singrauli, female employee seen wearing shoes to SDM

MP News: सिंगरौली में दिखी 'अफसरशाही', एसडीएम साहब को जूते पहनाती दिखी महिला कर्मचारी

Wed, 24 Jan 2024 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 07:48 PM IST
सार

सिंगरौली में एक एसडीएम को महिला कर्मचारी द्वारा जूते पहनाने का मामला सामने आया है। इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि मामले में कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
MP News: 'Bureaucracy' seen in Singrauli, female employee seen wearing shoes to SDM
सिंगरौली में एसडीएम को जूते पहनाने की तस्वीर अब सामने आई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर अफसरशाही का मामला सामने आया है। एसडीएम को महिला कर्मचारी जूते पहना रही है। दो दिन पुराने घटनाक्रम की तस्वीर अब सामने आई है। हालांकि एसडीएम का कहना है कि मेरे पैर में चोट थी और महिला कर्मचारी का कहना है कि मैंने स्वेच्छा से साहब की मदद की, ताकि वो कहीं गिर न जाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि ये मामला 22 जनवरी का है। सिंगरौली के चितरंगी में जब अयोध्या में भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण चल रहा था, उसी वक्त महिला ने एसडीएम को जूते पहनाए। जिन्हें महिला जूते पहना रही है वे असवन राम चिरावन हैं और जिले की चितरंगी विकासखंड में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। चितरंगी विद्यालय में राज्य मंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में ये फोटो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसडीएम असवन राम चिरावन का कहना है कि मेरे पैर में कुछ दिन पहले चोट लगी थी, जिससे मेरे घुटने मुड़ नहीं रहे थे। 22 जनवरी को राम प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए मैंने मौके पर अपने जूते खोले थे। कार्यक्रम के बाद जूते पहन लिए थे, पर उसके लेस खुले थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला कर्मचारी ने जूते के लेस बांधे हैं। जूते पहनाने वाली महिला का कहना है कि साहब के पैर में चोट की जानकारी थी। मैंने स्वेच्छा से उनके जूते के लेस बांधे थे ताकि वो कहीं गिर न जाएं। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में अफसरों की बदसलूकी, गुंडागर्दी के कई ऐसे मामले सामने आए हैं। इससे पहले किसान को अंडे से निकले चूजे कहने वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं बीते उमरिया के बांधवगढ़ SDM अमित सिंह की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद सीएम ऐक्शन लेते हुए बांधवगढ़ एसडीएम को निलंबित कर दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed