फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP State VD Sharma asked Priyanka Gandhi what action will be taken against Umang Singar

MP News: बीजेपी प्रदेश वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल, बोले उमंग सिंगार पर क्या कार्रवाई करेंगे?

Wed, 23 Nov 2022 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Nov 2022 04:48 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी आपने बेटी है तो लड़ सकती है अभियान का जवाब उमंग सिंघार को जेल भेज करे और कांग्रेस से हटा कर देंगी। यह मध्य प्रदेश की बेटियां आपसे पूछना चाहती है।

विज्ञापन
MP News: BJP State VD Sharma asked Priyanka Gandhi what action will be taken against Umang Singar
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा प्रवेश कर गई है। बुधवार शाम को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होगी। इससे पहले बीजेपी ने उमंग सिंघार मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि बेटी हूं लड़ सकती हूं अभियान आपने दिया। उमंग सिंघार पर क्यों कार्रवाई करेंगे? मध्य प्रदेश जानना चाहता है।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गए हुए है। उन्होंने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रियंका गांधी जी बेटी है तो लड़ेगी, ये अभियान दे रहीं थीं। शर्मा ने कहा कि उमंग सिंघार कांग्रेस के विधायक है। वह गुजरात के चुनाव के सह प्रभारी हैं। उनके ऊपर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री ने दुष्कर्म के आरोप सिर्फ आरोप नहीं लगाए बल्कि एफआईआर करवाई है। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है
विज्ञापन

 
शर्मा ने पूछा कि इससे पहले एक बहन की हत्या कर दी गई उसको आत्महत्या में कन्वर्ट कर दिया गया। उस बहन के परिवार के लोग न्याय की गुहार कर रहे है। शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी आपने बेटी है तो लड़ सकती है अभियान का जवाब उमंग सिंघार को जेल भेज करे और कांग्रेस से हटा कर देंगी। यह मध्य प्रदेश की बेटियां आपसे पूछना चाहती है। शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी मातृशक्ति आपसे पूछ रही है उमंग सिंघार के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें उमंग सिंघार की पत्नी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में उमंग सिंघार अभी फरार है। कांग्रेस और सिंघार ने इसे प्रेशर पॉलिटिक्स बताया था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम ना तो किसी को बचाते है ना फंसाते है। कानून अपना काम करता है। किसी ने बेटी ने एफआईआर कराई है तो पुलिस अपना काम करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed