MP News: राहुल के सियाराम वाले बयान पर BJP हमलावर, नरोत्तम बोले उनका ज्ञान सिर्फ बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नाम की शुरुआत श्री से होती है। श्री जो है भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी और सीता जी के लिए प्रयोग होता है। इतिहास खोलकर तो देख लें। हालांकि वह रामायण पढ़ेंगे नहीं और गीता के पन्ने शायद पलटे नहीं होंगे। नेट पर ही देख लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण है। इस बीच प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है। राहुल गांधी के सियाराम वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है। शनिवार को राहुल गांधी पर तंज करते हुए मिश्रा ने कहा कि राहुल बााब का ज्ञान सिर्फ बाबा बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित हैं।
राहुल बाबा का ज्ञान 'बाबा-बाबा ब्लैक शिप' तक ही सीमित है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 3, 2022
राहुल जी ने गीता के पन्ने कभी पलटे नहीं होगें और रामायण कभी पढ़ी नहीं होगी,तो वो कैसे जानेंगे कि राम के नाम की शुरुआत 'श्री' से ही होती है। pic.twitter.com/RGxKKAKE1c
भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को नसीहत दे दी कि जय श्री राम की जगह जय सियाराम बोला करें। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल बाबा का ज्ञान मुझे लगता है कि बाबा बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित हैं।
मिश्रा ने कहा कि नाम की शुरुआत श्री से होती है। श्री जो है भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी और सीता जी के लिए प्रयोग होता है। इतिहास खोलकर तो देख लें। हालांकि वह रामायण पढ़ेंगे नहीं और गीता के पन्ने शायद पलटे नहीं होंगे। नेट पर ही देख लें। श्री राम और श्री कृष्ण भगवान विष्णु जी के अवतार है। श्री, लक्ष्मी जी के नाम के आगे ही लगता है। मुझे लगता है कि राहुल बाबा को यह ज्ञान उन्हीं पंडित जी ने दिया होगा, जिन्होंने मंदिर का केक बनाकर कमलनाथ जी से कटवाया था।
मध्यप्रदेश में किसी भी हालत में नक्सलवाद को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। अभी तक प्रदेश में ₹86 लाख के इनामी नक्सली या तो मार दिए गए हैं या जेल के सलाखों के पीछे हैं। pic.twitter.com/DYfhVKEG9p
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 3, 2022
एनआईए का थाना विधिवत होगा शुरू
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में एनआईए का थाना विधिवत संचालित होने जा रहा है। इसका कार्यक्षेत्र पूरा मध्य प्रदेश हैं।शीघ्र ही अधिसूचना भी जारी होगी। मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद को बढ़ने नहीं देंगे अभी तक मध्यप्रदेश में 86 लाख के इनामी नक्सली या तो मार दिए गए हैं या जेल के सींखचों के पीछे हैं। वहीं, मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम और बेहतर समन्वय हेतु प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) का थाना खुलने जा रहा है। जिसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश होगा। pic.twitter.com/zP119b3G7E
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 3, 2022
