फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP attacker on Rahul's statement about Siyaram, Narottam said that his knowledge is only limited to

MP News: राहुल के सियाराम वाले बयान पर BJP हमलावर, नरोत्तम बोले उनका ज्ञान सिर्फ बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित

Sat, 03 Dec 2022 01:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नाम की शुरुआत श्री से होती है। श्री जो है भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी और सीता जी के लिए प्रयोग होता है। इतिहास खोलकर तो देख लें। हालांकि वह रामायण पढ़ेंगे नहीं और गीता के पन्ने शायद पलटे नहीं होंगे। नेट पर ही देख लें।

विज्ञापन
MP News: BJP attacker on Rahul's statement about Siyaram, Narottam said that his knowledge is only limited to
राहुल गांधी और नरोत्तम मिश्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण है। इस बीच प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है। राहुल गांधी के सियाराम वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है। शनिवार को राहुल गांधी पर तंज करते हुए मिश्रा ने कहा कि राहुल बााब का ज्ञान सिर्फ बाबा बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को नसीहत दे दी कि जय श्री राम की जगह जय सियाराम बोला करें। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल बाबा का ज्ञान मुझे लगता है कि बाबा बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि नाम की शुरुआत श्री से होती है। श्री जो है भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी और सीता जी के लिए प्रयोग होता है। इतिहास खोलकर तो देख लें। हालांकि वह रामायण पढ़ेंगे नहीं और गीता के पन्ने शायद पलटे नहीं होंगे। नेट पर ही देख लें। श्री राम और श्री कृष्ण भगवान विष्णु जी के अवतार है। श्री, लक्ष्मी जी के नाम के आगे ही लगता है। मुझे लगता है कि राहुल बाबा को यह ज्ञान उन्हीं पंडित जी ने दिया होगा, जिन्होंने मंदिर का केक बनाकर कमलनाथ जी से कटवाया था।


एनआईए का थाना विधिवत होगा शुरू 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में एनआईए का थाना विधिवत संचालित होने जा रहा है। इसका कार्यक्षेत्र पूरा मध्य प्रदेश हैं।शीघ्र ही अधिसूचना भी जारी होगी। मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद को बढ़ने नहीं देंगे अभी तक मध्यप्रदेश में 86 लाख के इनामी नक्सली या तो मार दिए गए हैं या जेल के सींखचों के पीछे हैं। वहीं, मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम और बेहतर समन्वय हेतु प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed