{"_id":"637c7f8b2349ca05552871eb","slug":"mp-news-bharat-jodo-yatra-will-enter-madhya-pradesh-tomorrow-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में कल दाखिल होगी, राहुल के साथ प्रियंका गांधी चार दिन करेंगी कदम ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में कल दाखिल होगी, राहुल के साथ प्रियंका गांधी चार दिन करेंगी कदम ताल
Tue, 22 Nov 2022 01:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 22 Nov 2022 01:22 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के बोरदली गांव बुधवार को पहुंचेगी। यहां से प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा के साथ अगले चार दिन शामिल होगी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर यानी बुधवार को दाखिल होगी। इस बीच यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होगी। प्रियंका गांधी चार दिनों तक राहुल के साथ कदम दाल करती नजर आएगी।
भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के बोरदली गांव बुधवार को पहुंचेगी। यहां से प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा के साथ अगले चार दिन शामिल होगी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।
राहुल गांधी गुजरात में दो दिन चुनाव प्रचार के बाद यात्रा के साथ बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे। यात्रा कल बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव पहुंचेगी। यहां पर प्रदेश कांग्रेस ने उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारी की है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंगलवार सुबह प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, अरुण यादव, पीसी शर्मा समेत अन्य नेता यात्रा के फ्लेग मार्च एक्जेंस के स्थान पहुंचे। तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी आज दौरा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
बता दें भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है।