{"_id":"63ce7666723c423d117a43a9","slug":"mp-news-attacked-and-killed-with-an-ax-for-demanding-loan-back-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उधार वापस मांगने पर कुल्हाड़ी से काट डाला, पति-पत्नी ने पैसे लौटाने के बहाने बुलाया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उधार वापस मांगने पर कुल्हाड़ी से काट डाला, पति-पत्नी ने पैसे लौटाने के बहाने बुलाया था घर
Mon, 23 Jan 2023 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:28 PM IST
सार
उमरिया जिले में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर हत्या हो गई। पति-पत्नी ने पहले तो उधार ले लिया और जब लौटाने की बात आई तो आनाकानी की। बाद में योजना बनाकर उधार देने वाले युवक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में युवक को उधार दिए पंद्रह हजार वापस मांगना महंगा पड़ गया। बार-बार पैसे मांगने से परेशान पति-पत्नी ने उसे घर बुलाया फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के निपानिया गांव का है। बताया गया कि जयप्रकाश पाटकर नामक युवक ने गांव के ही शिवकुमार कौल (36) को जरूरत के समय पंद्रह हजार रुपये उधार दिए थे। कुछ दिन में लौटाने की बात हुई थी। जब शिवकुमार ने रुपये नहीं लौटाए तो जयप्रकाश ने दवाब बनाया। इस पर शिवकुमार पैसे कमाने गांव से बाहर चला गया। इधर जयप्रकाश शिवकुमार की पत्नी सुलोचना से उधार की बात करने लगा। बार-बार वह अपने रुपये मांगता, लेकिन उसे पैसे नहीं मिल रहे थे। जयप्रकाश भला-बुरा कहकर लौट जाता।
इस बीच शिवकुमार लौट आया। उसने जयप्रकाश के रुपये लौटाने की बात कही। दोनों ने मिलकर योजना बनाई और 17 जनवरी 2023 को जयप्रकाश को घर बुलाया। जैसे ही वह घर में घुसा दोनों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में जयप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।