फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Arrival of little guests in Pench, three tigers seen doing water sports in Bandhavgarh, see viral video

MP News: पेंच में नन्हे मेहमानों का आगमन, बांधवगढ़ में जलक्रीड़ा करते दिखे तीन बाघ, देखे वायरल वीडियो

Tue, 24 May 2022 06:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 May 2022 06:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में बाघ के रोमांचकारी वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में पेंच नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क से बाघ के खूबसूरत वीडियो सामने आए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Arrival of little guests in Pench, three tigers seen doing water sports in Bandhavgarh, see viral video
बांधवगढ़ में बाघों की जलक्रीड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में बाघ के रोमांचकारी वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में पेंच नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क से बाघ के खूबसूरत वीडियो सामने आए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन




पेंच में चार नए मेहमानों की दस्तक
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में चार शावकों का जन्म हुआ है। बाघिन रुनझुना ने एकसाथ चार शावकों को दिया जन्म है। हाल ही में एक वीडियो में चारों शावक मां के पीछे जाते हुए कैमरों में कैद हुए। शावकों की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। नन्हे शावक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधवगढ़ में जलक्रीड़ा करते दिखे वनराज
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में पर्यटकों ने रोमांचकारी नजारे को कैमरे में कैद किया, जिसमें तीन बाघ गर्मी से निजात पाने के लिए एक छोटे ताल में जलक्रीड़ा करते दिख रहे हैं। गर्मी के दिनों में नेशनल पार्क में टाइगर्स को देखना पर्यटकों के लिए आसान हो जाता है। वन्यजीव अक्सर जल स्त्रोतों के पास अपनी प्यास बुझाते और जलक्रीड़ा करते हुए सैलानियों को दिखाई देते हैं।


इन दिनों प्रदेश के नेशनल पार्क पर्यटकों से गुलजार हैं। बड़ी संख्या में लोग बाघों के दीदार के लिए पेंच, बांधवगढ़, पन्ना नेशनल पार्क का रूख कर रहे हैं। वहीं बाघों के मनोरम वीडियो भी सैलानी कैमरों में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed