फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Anti-social elements ruined Shivling in Bhopal, anger among devotees

MP News: भोपाल के छोला इलाके में बदमाशों ने शिवलिंग को खंडित किया, हिंदू संगठन सड़क पर उतरे

Wed, 03 Aug 2022 01:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Aug 2022 01:04 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में शिवलिंग को खंडित कर दिया है। हिंदू संगठनों में आक्रोश है और वह सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
MP News: Anti-social elements ruined Shivling in Bhopal, anger among devotees
भोपाल में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग खंडित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छोला इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शिव मंदिर में शिवलिंग को खंडित कर दिया। जब सुबह शिवभक्त पूजा करने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, हनुमानगंज थाने के पास छोला रोड पर वीर सावरकर चौक पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर है। इस मंदिर में स्थित शिवलिंग को रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। बुधवार सुबह जब लोग पूजा करने शिव मंदिर पहुंचे तो उनके सामने टूटा शिवलिंग था। इसे लेकर क्षेत्र के रहवासियों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी लगी तो विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर नारेबाजी की। अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। सड़क पर कुछ समय के लिए जाम भी लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उसके आधार पर मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


सावन में शिव पूजा का है महत्व
इस समय सावन का पवित्र माह चल रहा है और इसमें भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। माना जाता है कि देवशयनी ग्यारस पर भगवान कृष्ण निद्रा में चले जाते हैं और ब्रह्मांड को संचालित करने की जिम्मेदारी शिवजी को देकर जाते हैं। इस वजह से सावन में शिव पूजा का अपना महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed