फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Animals left in the open will cost five shoes and a fine of 500, Tughlaqi's order was also announced

MP News: खुले में छोड़े जानवर तो पड़ेंगे पांच जूते और 500 का जुर्माना, तुगलकी फरमान की मुनादी भी कराई

Fri, 21 Jul 2023 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

शहड़ोल जिले के जयसिंहनगर जनपद के ग्राम पंचायत नगनौडी और सोहागपुर जनपद के खैरहा ग्राम पंचायत में एक अजीब आदेश की मुनादी करवाई गई। अगर किसी ने अपने जानवर खुले में छोड़े तो उसे सजा बतौर जूते मारे जाएंगे वहीं जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसडीएम अब कार्रवाई की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Animals left in the open will cost five shoes and a fine of 500, Tughlaqi's order was also announced
शहडोल जिले में ऐसी मुनादी कराई जा रही है, जो चर्चा में है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुले में मवेशी छोड़ने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इसके लिए एक अजीब फरमान जारी किया गया है। अगर किसी ने खुले में जानवर छोड़े तो उसे पांच जूते मारे जाएंगे और पांच सौ रुपये का जुर्माना लगेगा सो अलग। इसे पढ़कर आप चौंक गए होंगे पर इस आदेश को लेकर गांवों में इसकी मुनादी भी कराई गई है। आरोप है कि सरपंच और सचिव के कहने पर ऐसा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मामला शहड़ोल जिले के जयसिंहनगर जनपद के ग्राम पंचायत नगनौडी और सोहागपुर जनपद के खैरहा ग्राम पंचायत का है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के सरपंच व सचिव ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है। उन्होंने ढोल-बजवाकर मुनादी कराई है कि यदि गांव के लोगों के मवेशी खुले में घूमते मिले तो 5 पनही ( 5 जूते मारकर ) 5 सौ का जुर्माना किया जाएगा। वहीं खैरहा में फरमान और सख्त हो गया.. जहां एक हजार जुर्माना, और 25 जूते पड़ेंगे। अब ऐसे फरमान से ग्रामीणों में रोष है। इस बेतुके फरमान का वीडियो सोसाल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश
बता दें कि मुनादी का वीडियो वायरल होने के बाद गांव के सभी लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण ब्रजकिशोर तिवारी व रामरतन बैगा ने आपत्ति जताते हुए इसे पूर्णतः गलत ठहराया है। वहीं इस मुनादी के बाद गांव वालों ने पंचायत का घेराव किया एवं क्षेत्र के एसडीएम को वॉट्सएप और फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई शिकायत नहीं मिली
जयसिंहनगर एसडीएम भागीरथी लहरे का कहना है कि उन्हें वॉट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली थी, अभी तक ऐसी कोई वीडियो क्लिपिंग नही आई है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। ठीक इसी प्रकार का एक वीडियो जिले के सोहागपुर जनपद के खैरहा ग्राम पंचायत से सामने आया है जिसमें मुनादी में कहलवाया है कि आवारा मवेशी छोड़े गए तो 1 मवेशी का 1 हजार जुर्माना और 25 पनही (जूते) बजी। लिखित शिकायत नहीं आई है। वीडियो के माध्यम से मैंने भी देखा है शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।


पंचायत ने जारी नहीं किया कोई फरमान: उप सरपंच
मामले को लेकर जब हमने सरपंच-सचिव से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में खैरहा के उप सरपंच मोहम्मद अख्तर रजा से बात हुई। उनका कहना है कि पंचायत की ओर से ऐसा कोई फरमान जारी नहीं किया गया है। चौकीदार ने मजाक में ऐसा किया है। पहले भी वो ऐसा कर चुका है। पंचायत ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed