फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Ambedkar's statue was stolen and broken, police arrested two accused, know the whole matter

MP News: आंबेडकर की मूर्ति चोरी कर खंडित की, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Sun, 28 May 2023 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 28 May 2023 12:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति चोरी कर बदमाशों ने उसे खंडित कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Ambedkar's statue was stolen and broken, police arrested two accused, know the whole matter
कटनी में बाबा साहब की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति चोरी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उसे खंडित किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है और अब वायरल हो रहा है। कटनी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूरा मामला कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत ग्राम लमतरा का है। नंदन गौर की निजी भूमि पर स्थापित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को चोरी कर लिया गया था। उसे खंडित किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि मूर्ति चोरी और खंडित करने वाला कोई और नहीं बल्कि जमीन स्वामी नंदन गौर ही है। पुलिस के संज्ञान में वीडियो आते ही कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन एसआई महेंद्र बेन सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच दौरान नंदन गौर से पूछताछ की तो पता चला उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से राजेश पटेल और उसकी पत्नी ने ही चबूतरा बनाकर मूर्ति रखी थी। मूर्ति टूटने का भी वीडियो उसने ही वायरल किया है। पति-पत्नी की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए कुठला पुलिस ने राजेश पटेल और उसकी पत्नी सुलेखा पटेल से पूछताछ की। दोनो ने जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने राजेश पटेल और सुरेखा पर धारा 379, 295(A), 505(2), 120(B), 34 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed