फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: After two years in the state, preparations are complete to celebrate Dussehra with great pomp

MP News: प्रदेश में दो साल बाद धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा, भोपाल के छोला में सबसे बड़े रावण का दहन होगा

Wed, 05 Oct 2022 01:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Oct 2022 01:06 PM IST
सार

प्रदेश में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में दो साल बाद बिना बंदिशों के दशहरा मनाया जाएगा। यहां 20 से ज्यादा जगह रावण पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

विज्ञापन
MP News: After two years in the state, preparations are complete to celebrate Dussehra with great pomp
प्रदेश में आज होगा रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भोपाल में सबसे बड़ा रावण के पुतले का दहन होगा। यहां पर 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके पहले चल समारोह निकाला जाएगा। यहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल होंगे। छोला मैदान पर पिछले साल 51 फीट ऊंचा रावण दहन किया गया था। यहां पर कोरोना के चलते बंदिशों के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस बार बिना किसी बंदिशों के कार्यक्रम आयोजित होगा। रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन भी होगा। कार्यक्रम के पहले जमकर आदिशबाजी होगी। शहर में दशहरें पर अलग-अलग जगह कार्यक्रम का अयोजन होगा। टीटी नगर दशहरा मैदान पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल मौजूद रहेंगे। यहां पर बारिश की आशंका चलते रावण के पुतले को प्लास्टिक से कवर किया गया है। 

विज्ञापन

 

श्री राम विजय रथ यात्रा निकलेंगी
इसके साथ ही दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में श्री राम विजय रथ यात्रा बाके बिहारी मंदिर (मारवाडी रोड) से आरंभ होकर चिंतामन चैराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, चैकीचैक, घोडा नक्कास, छोटे भैया चैराहा, नादरा बस स्टैण्ड, छोला रोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए छोला दशहरा मैदान में समाप्त होगा। अतः इन स्थानों  के निकटम मार्गों पर यातायात दबाव अधिक होने की संभावना हैं।

विज्ञापन

यहां होंगे दशहरा का बड़ा आयोजन 
बैरागढ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड दशहरा मैदान, अषोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.व्ही.एम. कॉलेज दशहरा मैदान, विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, 05 नमबर बस स्टॉप दशहरा मैदान, ओल्ड केम्पियन दशहरा मैदान, टी.टी नगर दशहरा मैदान, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड दशहरा मैदान पर बड़ स्तर पर रावण दहन का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रमों की सूचना प्राप्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेंगी ट्रैफिक व्यवस्था 
दोपहर 2 बजे से शहर में किसी भी प्रकार का भारी वाहन खजूरी बायपास मुबारकपुर चैराहा, नया बायपास लांबाखेडा, चैपडाकला बायपास, पटेल नगर, भानपुर, बेस्ट प्राईज, करौंद चैराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चैराहा, सुभाष नगर फाटक, जिंसी चैराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर, मिसरौद 11 मील से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

यह रहेगा ट्रैफिक डायर्वजन
- भानपुर चैराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल वे ही हल्के व दुपहिया वाहन आ सकेंगे जो दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते है। बाकी सभी वाहन जिन्हें नादरा बस स्टैण्ड या डीआईजी बंगले की ओर जाना है वे सभी वाहन बेस्ट प्राईज तिराहा कृषि उपज मण्डी, जे.पी.नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चैराहा अथवा गणेश मन्दिर छोला अण्डर ब्रिज होकर नादरा की ओर जा सकते है।

-  विदिशा या बैरसिया की ओर से नादरा बस स्टैण्ड या पुतलीघर बस स्टैण्ड की ओर वाली सभी बसे भानपुर चैराहा अथवा बेस्ट प्राईज तिराहे तक ही आ सकेगी शाम 6 बजे से उपरोक्त सभी बसों का नादरा बस स्टैण्ड अथवा पुतलीघर बस स्टैण्ड की ओर नही आ सकेगी।

-  श्री राम विजय रथ यात्रा के दौरान जब रथ यात्रा नादरा बस स्टैण्ड पहुंचेगी तब भोपाल टॉकीज चैराहा एवं अल्पना तिराहा से सभी प्रकार के वाहन नादरा बस स्टैण्ड की ओर नहीं आ-जा सकेंगें।

- रथ यात्रा के छोला रोड में प्रवेश करने पर जो वाहन छोला दशहरा मैदान जाना चाहते है, वे सभी वाहन वैकल्पिक मार्ग काजी कैम्प, डी.आई.जी बंगला से जेपी नगर तिराहा, कृषि उपज मण्डी के सामने से बेस्ट प्राईज होते हुये छोला दशहरा मैदान जा सकते है।

- छोला दशहरा मैदान पर वाहन पार्किग हेतु रेल्वे गोदाम के पास पार्किंग, टिम्बर मार्केट पार्किंग एवं स्टेडियम के पास व्यवस्था की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed