{"_id":"647199d3955b5ed9db074b69","slug":"mp-news-after-ongoing-tussle-in-sagar-bjp-took-cognizance-served-notice-to-two-office-bearers-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में चल रही खींचतान के बाद BJP ने लिया संज्ञान, दो पदाधिकारियों को नोटिस थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में चल रही खींचतान के बाद BJP ने लिया संज्ञान, दो पदाधिकारियों को नोटिस थमाया
Sat, 27 May 2023 11:19 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 11:19 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीजेपी में चल रही खींचतान के बाद पिछले दिनों सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए दो पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर जबाव के मांगा है।
विज्ञापन
सुशील तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में पिछले दिनों गोविंद सिंह राजूपत के समर्थक और जिला मंत्री के देवेंद्र फुसकेले ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से खुरई विधानसभा को लेकर एक पोस्ट की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
उधर, प्रदेशाध्यक्ष को लेकर वायरल हो रहे एक पुराने पत्र को वायरल करने के मामले में महापौर प्रतिनिधि और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुशील तिवारी को भी नोटिस जारी किया गया था, जिसके जबाव वे संगठन को दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में महापौर प्रतिनिधि डॉ. तिवारी ने सफाई दी है कि पीए द्वारा गलती से मैसेज भेजा गया।
विज्ञापन
इसी के चलते पीए को हटा दिया गया है। इस मामले में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि दोनों को नोटिस दिया गया है, जिसके आधार पर उनसे जबाव मांगा गया है।
विज्ञापन
