फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Actor who played Birsa Munda died due to drowning in swimming pool in Bhopal

MP News: भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से रंगकर्मी की मौत, बिरसा मुंडा का किरदार निभाया था

Fri, 18 Nov 2022 11:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Nov 2022 11:35 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार रमेश अहीर प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग खीस रहे थे। गुरुवार को भी वह रोज की तरफ सुबह 10 बजे स्विमिंग पूल पहुंच गए थे। वह कम गहराई वाले हिस्से से 16 फीट गहराई वाले हिस्से में चले गए। पूल पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उनको पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। इसके बाद जेपी अस्पताल लेकर गए

विज्ञापन
MP News: Actor who played Birsa Munda died due to drowning in swimming pool in Bhopal
स्विमिंग पूल में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से एक रंगकर्मी की मौत हो गई है। घटना गुरुवार सुबह प्रकाश तरण पुष्कर के स्विमिंग पूल की है। रंगकर्मी रमेश अहीर ने हाल ही में बिरसा मुंडा जयंती पर बिरसा मुंडा का किरादार निभाया था।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार रमेश अहीर प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग सीख रहे थे। गुरुवार को भी वह रोज की तरह सुबह 10 बजे स्विमिंग पूल पहुंच गए थे। वह कम गहराई वाले हिस्से से 16 फीट गहराई वाले हिस्से में चले गए। पूल पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। इसके बाद जेपी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने रमेश अहीर को मृत घोषित कर दिया। रमेश अहीर की पत्नी शहर से बाहर गई है। शुक्रवार को उनके आने पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

 
घटना के बाद प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल को बंद कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह बात भी सामने आ रही है क घटना के समय पूल पर छह ट्रेनर थे, लेकिन किसी ने रमेश को नहीं देखा। रमेश अहीर कई थिएटरों में परफॉर्म कर चुके थे। उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed