फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 7 people of Singrauli drowned in Chhattisgarh's water fall, 4 killed, CM announces 4-4 lakh help

MP News: सिंगरौली के सात लोग छत्तीसगढ़ के वॉटर फॉल में डूबे, चार की मौत, चार-चार लाख की मदद

Mon, 29 Aug 2022 12:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली के सात लोग छत्तीसगढ़ के वॉटरफॉल में डूब गए। सभी लोग कोरिया जिले के रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे। चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। सीएम शिवराज ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि और घायलों का इलाज कराने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
MP News: 7 people of Singrauli drowned in Chhattisgarh's water fall, 4 killed, CM announces 4-4 lakh help
सिंगरौली के चार लोगों की डूबने से मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा की। उन्होंने सिंगरौली के नागरिकों को छत्तीसगढ़ के रमदहा फाल में हुई दुखद दुर्घटना में मृत्यु के संबंध में चर्चा की। साथ ही फॉल में गए लोगों को ढूंढने के लिए चल रहे ऑपरेशन को और तेज करने को लेकर बात की। मुख्यमंत्री शिवराज ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने और घायल का इलाज कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सिंगरौली के कुछ लोग रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनो गए थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोपहर में सभी लोग नहाने के लिए पानी में उतरे गए। तभी अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। जिसमें पानी में उतरे लोग डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पुलिस और गोताखोर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। चार लोगों के शव बरामद कर लिए। बाकी की तलाश की जा रही है। एक युवती  का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अब भी लापता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed