फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 15 threshers were running on stolen electricity in Satna, electricity company imposed fine

MP News: सतना में चोरी की बिजली से चल रहे थे 15 थ्रेशर, बिजली कंपनी ने लगाया जुर्माना

Sun, 09 Apr 2023 01:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Apr 2023 01:40 PM IST
सार

सतना जिले में 15 थ्रेशर बिजली की चोरी कर चलाए जा रहे थे। बिजली कंपनी ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। 
 

विज्ञापन
MP News: 15 threshers were running on stolen electricity in Satna, electricity company imposed fine
सतना में चोरी से चलाए जा रहे थ्रेशर पर जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में बिजली चोरी कर थ्रेशर चलाकर फसलों की गहाई की जा रही थी। सूचना मिलने बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि 15 थ्रेशर बिजली चोरी कर चलाए जा रहे हैं। टीम ने चोरी की बिजली से चल रहे सभी 15 थ्रेशर पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता जीडी त्रिपाठी ने विद्युत चोरी की रोकथाम के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता जेएल चौरसिया सहित कर्मचारियों की टीम सूचना मिलने पर ग्राम खरमसेड़ा पहुंची। टीम ने पाया कि गांव में 15 थ्रेशर बिजली चोरी कर चलाए जा रहे हैं। बिजली चोरी कर थ्रेशर चलाने वालों में रघुनाथ पटेल, शिव प्रसाद पटेल, कैलाश पटेल, सौखीलाल पटेल, विशम्भर पटेल, विनोद कुमार पटेल, शिवकुमार पटेल, रामनिवास कुशवाहा, कल्लू पटेल, कोदूलाल यादव, राजाराम यादव, मुनेंद्र पटेल और संतोष द्विवेदी और ग्राम बरतोना के भगवानदीन लोनी, शारदा प्रसाद तिवारी शामिल हैं।   

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed