बेटे की चाह में कातिल बनी मां, तीसरी बेटी को टैंक में डुबाकर मारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को आगे बचाने और आगे बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री बेशक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हों लेकिन बेटों को ही सबकुछ मानने की कुत्सित मानसिकता अभी भी बेटियों के लिए काल बनी हुई है।
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में तीसरी बेटी होने पर एक महिला ने इस कदर आपा खो दिया कि 26 दिन की मासूम को पानी के टैंक में डुबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला बालाघाट जिले के कयाडी गांव का है। जानकारी के अनुसार 26 साल की राजेश्वरी सिहोर ने लगभग एक महीने पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला के इससे पहले भी दो लड़कियां भी इसलिए वह इस बार लड़का चाहती थी।
पुलिस की पूछताछ में टूटी, कहा पानी में डुबोकर मार डाली बच्ची
वरसियोनी पुलिस थाने के इंचार्ज नरेन्द्र यादव ने बताया कि बीते 24 जुलाई को महिला ने परिजनों को बताया कि एक बड़ी बिल्ली उसकी नवजात बच्ची को उठाकर ले गई और पानी के टैंकर में डाल दिया।
इस पर परिजनों ने मासूम के शव को टैंकर से निकाला और पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए चल दिए। यादव ने बताया कि हमें इस मामले के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। हमने मासूम के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से ही हुई है, लेकिन उसके शरीर पर ऐसे कोई निशान नहीं पाए गए थे जिससे यह पता चल सके कि बिल्ली ने उसे उठाया था। जांच करने पर पता चला कि जिस समय यह घटना हुई महिला घर पर अकेली थी।
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह एक लड़के की चाहत रखती थी इसलिए उसने बेटी को डुबाकर मार डाला। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
