{"_id":"577363174f1c1bcb7379cbe7","slug":"mp-minister-kin-create-ruckus-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः नशे में धुत मंत्री के रिश्तेदार ने होटल में मचाया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः नशे में धुत मंत्री के रिश्तेदार ने होटल में मचाया बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में राजनीतिक दलों से जुड़े प्रभावशाली लोगों की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री केपी कन्साना के भतीजे ने रेत भरे ट्रकों से टोल टैक्स मांगने पर टोल बूथ पर जमकर हंगामा काटा था। मामले में दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब कुछ ऐसे ही आरोप सत्तारूढ़ भाजपा पर लगे हैं। जहां नशे में धुत मंत्री के रिश्तेदार ने एक होटल में जमकर हंगामा काटा और ब्राह्मण महासभा से जुड़े एक नेता की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राज्य के राजस्व मंत्री रामपाल सिंह के रिश्ते में भतीजे लगने वाले एक युवक ने राजधानी के एमपी नगर में स्थित एक होटल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पीके मिश्रा को मंगलवार को जमकर पीटा।
विज्ञापन
मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एमपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पवन राजपूत ने सुरक्षा एजेंसी चलाने वाले पीके मिश्रा से मारपीट की है। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मिश्रा और उनके एक साथी को कई चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक घटना के समय शराब के नशे में था।
विज्ञापन
