{"_id":"62a99aae5be9b62f86447af2","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-warning-of-heavy-rain-in-umaria-katni-jabalpur-narsinghpur-chhindwara-seoni-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
Wed, 15 Jun 2022 02:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:09 PM IST
सार
प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म सीधी रहा। मानसून पूर्व की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगी है। इससे दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्रदेश में उमस परेशान कर रही है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी से फिलहाल राहत है, हालांकि कई जगह उमस परेशान कर रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म सीधी रहा। सबसे गर्म रात दतिया की दर्ज की गई। उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। सिंगरौली, बिलहारी में 2, मलाजखंड, छपारा, बिरसा, राघौगढ़ में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल संभाग के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं। उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। यहां के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इस अलर्ट में रीवा, सागर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, रायेसन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म सीधी रहा। सीधी में 43, ग्वालियर में 42.8, दतिया में 42.6, खजुराहो-नरसिंहपुर में 42, सतना में 41.9, सिवनी में 41.6, नौगांव में 41.5, रीवा में 41.4, दमोह में 41, उमरिया में 40.7 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अब भी कई जिलों में रात का पारा 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। सबसे गर्म रात दतिया की दर्ज की गई। दतिया में 33.5, ग्वालियर में 33, सीधी में 31.6, रीवा में 31.4, नौगांव में 30.8, उमरिया में 30.4, दमोह में 30, जबलपुर-सतना में 29.6 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान से मध्य अरब सागर तक 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह गुजरात के कच्छ से होते हुए उत्तरी पूर्वी अरब सागर तक भी जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोर्इ प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से हवाओं के साथ पर्याप्त नमी नहीं आ रही है। इसके चलते मानसून पूर्व की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगी है। इससे दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। वर्तमान में कर्नाटक से केरल तक एक अपतटीय ट्रफ लाइन बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश होकर मणिपुर तक भी एक ट्रफ लाइन बनी है।