{"_id":"626e35069f66b13a80342c4b","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-this-week-there-will-be-slight-relief-from-the-heat-madhya-pradesh-will-be-in-the-grip-of-scorching-heat-again-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: गर्मी से इस हफ्ते रहेगी मामूली राहत, अगले सप्ताह से फिर भीषण गर्मी की चपेट में होगा मध्य प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: गर्मी से इस हफ्ते रहेगी मामूली राहत, अगले सप्ताह से फिर भीषण गर्मी की चपेट में होगा मध्य प्रदेश
Sun, 01 May 2022 12:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 12:51 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में गर्मी से मामूली राहत मिली है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में रही। रायसेन की रात सबसे गर्म रही। अगले तीन-चार दिन में मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट, देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी से मामूली राहत मिली है। अधिकतम तापमान में गिरावट रही। देश के ऊपरी हिस्से में नए पश्चिमी विक्षोभ के बनने से मप्र के कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है। दो-तीन में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। हालांकि अगले हफ्ते से फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, देवास जिलों में बारिश-आंधी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। इसके कारण मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात में भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने लगी है। जानकारों की मानें तो रविवार रात को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। जिसके चलते तीन-चार दिन में मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लेकर लक्षद्वीप तक एक ट्रफ लाइन (द्रोणिका) बनी हुई है। हालांकि इस ट्रफ लाइन का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने लगी है। वहीं जानकारों ने साफ किया है कि मई के पहले सप्ताह में राहत के बाद गर्मी के तेवर तीखे होने लगेंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, वहीं दूसरा आ रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे 2 मई से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल रहेंगे। 3 से 5 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में
मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो दिन के तापमान में गिरावट रही। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में रही। खजुराहो में 45.4, दतिया में 45.2, नौगांव में 45, सीधी में 44.6, ग्वालियर में 44.5, सतना में 44.3, रीवा में 44.2, खरगोन-दमोह में 44, रायसेन में 43.6, खंडवा में 43.5, सिवनी-टीकमगढ़ में 43.4, राजगढ़-उमरिया में 43.1 डिग्री अधिकतम तामपान दर्ज किया गया।
रायसेन की रात सबसे गर्म
मध्य प्रदेश के रात के तापमान की बात करें तो यह 30 डिग्री के पार चला गया है। रायसेन की रात सबसे गर्म रही। रायसेन में 30.2, दमोह में 29.2, राजगढ़ में 28.5, सीधी में 28.2, शाजापुर में 28.1, भोपाल में 27.6, जबलपुर में 27.5, खरगोन-रतलाम-टीकमगढ़ में 27.4, खंडवा-गुना में 27.2, दतिया में 26.8, इंदौर में 26.6, उज्जैन-सतना में 26.5, होशंगाबाद में 26.4, ग्वालियर में 26.2, सागर में 26.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
कैसा रहेगा आने वाले मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दतिया. खजुराहो, नौगांव में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, देवास जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। तेज हवा चलेगी। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 42.0 | 27.6 |
| इंदौर | 41.2 | 26.6 |
| जबलपुर | 42.6 | 27.5 |
| ग्वालियर | 44.5 | 26.2 |