फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The temperature rose again in Madhya Pradesh as soon as the clouds cleared, the hottest in Khandwa

MP Weather Today: बादलों के छंटते ही मध्य प्रदेश में फिर उछला तापमान, खंडवा सबसे ज्यादा गर्म

Sun, 24 Apr 2022 01:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

 पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा-खरगोन में पारा ज्यादा रहा। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The temperature rose again in Madhya Pradesh as soon as the clouds cleared, the hottest in Khandwa
एमपी मौसम आज:बादलों के छंटते ही एक बार फिर तापमान उछला है। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में बादलों के छंटते ही एक बार फिर तापमान उछला है। लगभग पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। खंडवा में सबसे ज्यादा तापमान रहा। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है। इस कारण बादल भी छंटने लगे हैं। मप्र से लगे गुजरात, राजस्थान में भी पारा उछला है। अरब सागर से नमी भी कम आ रही है। इससे मध्य प्रदेश में भी तापमान उछला है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ श्रीनगर के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। दक्षिण–पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हालांकि ये दोनों मौसम प्रणालियां कमजोर हैं। पश्चिमी विक्षोभ के रविवार को समाप्त हो जाने की संभावना है। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रहेगा। सोमवार से कहीं–कहीं लू चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में सोमवार से हीट वेव चलने की संभावना है। 19 मई तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
भोपाल     41.2     24.5
इंदौर     39.4     24
ग्वालियर     41.5     22.9
जबलपुर     41.4    24.5

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खंडवा में सबसे ज्यादा तापमान रहा। खंडवा में 43.1, खरगोन में 43, राजगढ़ में 42.5, खजुराहो-नौगांव में 42.4, दमोह में 42.2, टीकमगढ़ में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान को देखें तो होशंगाबाद में रात सबसे गर्म किया गया है। होशंगाबाद में 25.8, खंडवा-खरगोन में 25, सतना में 4.9, बैतूल-भोपाल-शाजापुर-जबलपुर में 24.5, राजगढ़ में 24.3, रतलाम-टीकमगढ़ में 24.2, इंदौर में 24 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों के अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा-खरगोन में पारा ज्यादा रहा। मौसम विभाग का दृष्टिकोण बता रहा है कि 26 और 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed