फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The shadow of clouds will remain two to three, after this winter will increase, due to more rain in the ocean, the mercury of the day dropped by 8 and a half degrees.

MP Weather Today: दो-तीन दिन रहेगा बादलों का साया, इसके बाद बढ़ेगी सर्दी, सागर में ज्यादा बारिश से दिन का पारा साढ़े 8 डिग्री गिरा

Sat, 08 Jan 2022 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 04:50 PM IST
सार

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओले भी गिरने की संभावना है। सागर के दिन के तापमान में बड़ी गिरावट रही, बीते 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री तक गिर गया।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The shadow of clouds will remain two to three, after this winter will increase, due to more rain in the ocean, the mercury of the day dropped by 8 and a half degrees.
एमपी मौसम आज: कई जिलोंं में बारिश की संभावना - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बादल रहने से रात का पारा चढ़ा है, इससे फिलहाल ठंड से राहत है। दिन में जरूर नमी भरी हवाएं असर दिखा रही हैं। प्रदेश में सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही बना रहा। नरसिंहपुर में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सागर के दिन के तापमान में बड़ी गिरावट रही, बीते 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में भी दिन का पारा 6.4 डिग्री तक गिरा है। 
विज्ञापन


बता दें कि देश के ऊपरी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके कारण मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर के आसार बढ़ गए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में फिलहाल एक साथ चार वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी भोपाल और आसपास के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान राजगढ़, विदिशा जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में दिन काफी ठंडे रहे। सागर में 17.0, दमोह-खजुराहो में 17.6, नौगांव में 18.2, सतना में 18.3,  टीकमगढ़ में 18.5, ग्वालियर में 19.0 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। सागर में सबसे ज्यादा बारिश बताई गई, यहां 36.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नौगांव में 31.8 मिमी, रायसेन में 27.8 मिमी, दतिया में 21.2 मिमी बारिश हुई। इंदौर में 12 मिमी और भोपाल शहर में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, रीवा, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली गिरने की संभावना है। वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के अलावा राजगढ़, विदिशा, आगर मालवा और शाजापुर जिले में ऑरेंज अलर्ट है, यहां ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed