फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Madhya Pradesh started heating again, heat wave alert in 13 districts, likely to change weather after two days

MP Weather Today: फिर तपने लगा मध्य प्रदेश, 13 जिलों में लू का अलर्ट, दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना

Mon, 18 Apr 2022 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

एमपी में दिन का पारा 44 के पास तो रात का तापमान 27 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Madhya Pradesh started heating again, heat wave alert in 13 districts, likely to change weather after two days
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान उछाल भरने लगा है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान उछाल भरने लगा है। दिन और रात का पारा बढ़ा है। दिन का पारा 44 के पास तो रात का तापमान 27 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन और गर्मी बढ़ने की संभावना है। उसके बाद पारे में फिर गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार देश के ऊपरी हिस्से में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से उत्तर भारत में बादल छाएंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं मध्य प्रदेश में नहीं आ पाएंगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।
विज्ञापन

 
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। खजुराहो में 43.8, दतिया-नौगांव में 43.6, खंडवा-खरगोन में 43.5, ग्वालियर में 43.3, दमोह में 43.2, राजगढ़ में 43.1, सतना में 42.9, सीधी में 42.6, टीकमगढ़-गुना में 42.2, उमरिया में 42.1, रतलाम-रीवा में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम  न्यूनतम
भोपाल 40.9  26.2
इंदौर 40  22.1
ग्वालियर 43.3 24
जबलपुर 41.2 24.6
 
न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी को छोड़कर सभी जगह पारा 20 डिग्री के पार ही है। सबसे गर्म रात रायसेन में दर्ज की गई। रायसेन में 27.2, भोपाल में 26,2, गुना-खंडवा में 26, खरगोन में 25.6, होशंगाबाद में 25.5, दमोह में 25.4, राजगढ़ में 25, जबलपुर में 24.6, टीकमगढ़ में 24.5, सतना में 24.3, सीधी में 24.2, ग्वालियर में 24, दतिया में 23.9, उज्जैन में 23.8, रतलाम में 23.6, बैतूल-सागर में 23.2, धार में 23.1 डिग्री तापमान रहा।


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed