फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Hot winds started increasing the temperature of Madhya Pradesh, the mercury in Khargone stood at 37

MP Weather Today: गर्म हवाएं बढ़ाने लगीं मध्य प्रदेश का तापमान, खरगोन में पारा 37 पर टिका

Sun, 13 Mar 2022 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 01:41 PM IST
सार

उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात एक्टिव  है। जो वहां का तापमान बढ़ा रहा है।  इसका असर मप्र पर भी पड़ रहा है।  वहां से आने वाली हवाएं प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Hot winds started increasing the temperature of Madhya Pradesh, the mercury in Khargone stood at 37
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। राजस्थान की ओर से चल रही हवाएं मौसम में गर्मी बढ़ा रही हैं। रात में अब भी ठंडक बरकरार है। पचमढ़ी में रात का तापमान 10.7 डिग्री रहा। वहीं खरगोन में दिन का पारा 37 डिग्री पर बना हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात एक्टिव  है। जो वहां का तापमान बढ़ा रहा है।  इसका असर मप्र पर भी पड़ रहा है।  वहां से आने वाली हवाएं प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं। हालांकि रेतीला एवं शुष्क क्षेत्र होने के कारण गुजरात में रात के समय मौसम ठंडा होने लगता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवा में ठंडक रहती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार दिन का पारा लगभग सभी जगह बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा खरगोन में बना हुआ है। सामान्यत: प्रदेश के निमाड़ इलाके में गर्मा ज्यादा ही रहती है। यहां का तापमान 47 डिग्री तक जाता है। खरगोन में 37, राजगढ़ में 36.2 डिग्री, खंडवा में 36.1, होशंगाबाद में 36,  नरसिंहपुर-रतलाम में 35 डिग्री तापमान है। रात के तापमान की बात करें तो कई जगह अब भी पारा 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है।पचमढ़ी में 10.4, रीवा में 11.6, खजुराहो-नौगांव में 11.8, मंडला में 12. रायसेन में 12.5, उज्जैन-उमरिया में 14, ग्वालियर में 14.1, छिंदवाड़ा में 14.4, भोपाल में 14.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल में 33.7 और 14.8, इंदौर में 32.2 और 16.5, ग्वालियर में 32.5 और 14.1, जबलपुर में 32.9 और 17 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 15 और 16 मार्च को तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed