फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: After two days, the weather will turn again, mercury will fall due to pre-monsoon rains

MP Weather Today: दो दिन बाद मौसम फिर लेगा करवट, प्री मानसून की बारिश से गिरेगा पारा

Fri, 20 May 2022 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 01:37 PM IST
सार

प्रदेश में 22 मई के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी। बादल बने रहेंगे तो अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: After two days, the weather will turn again, mercury will fall due to pre-monsoon rains
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़त बरकरार रही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़त बरकरार रही। छतरपुर के नौगांव में सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। हालांकि दो दिन के बाद मौसम फिर करवट लेगा और तापमान में गिरावट होने की संभावना है। गर्मी से राहत मिलेगी। जानकारों की मानें तो प्रदेश में 22 मई के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव, ग्वालियर, दतिया में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा संभाग तथा दतिया, गुना, भिंड, ग्वालियर, दमोह, छतरपुर जिलों में लू चलने की संभावना है।  वहीं मौसम विभाग का दृष्टिकोण बता रहा है कि 22 और 23 मई को अधिकतम तापमानों में 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 42.3 28.4
इंदौर 41.4 26.4
जबलपुर 42.5 29.6
ग्वालियर 45.3 27.9

मौसम विभाग के अनुसार इस बार नौतपा में तापमान कम रह सकता है। नौतपा यानी नौ दिनों तक धरती खूब तपती है, तापमान ज्यादा रहता है। पर इस बार प्री मानसून गतिविधियां प्रदेश में नौतपा को ज्यादा नहीं तपने देंगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में 22 मई के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी। बादल बने रहेंगे तो अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग का मानना है कि 22 और 23 मई को एक द्रोणिका बनने की संभावना है, इसका विस्तार राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक रहेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में 22-23 मई के आसपास गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यहां से प्री मानसून शुरू होकर धीरे-धीरे 25-26 तक पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में बढ़त रही। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा है। नौगांव में 46, ग्वालियर में 45.3, दतिया-खजुराहो में 45, गुना में 44.7, खरगोन-दमोह में 44.5, सीधी में 44.4, सतना में 44.2, शाजापुर-खंडवा में 44.1, रीवा में 44 डिग्री तापमान रहा। वहीं रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म रात दमोह की रही। दमोह में 31, टीकमगढ़ में 30.7, उमरिया में 30.6, रायसेन में 30, दतिया में 29.9, शाजापुर में 29.8, जबलपुर-राजगढ़ में 29.6, सतना-सीधी में 28.6, भोपाल में 28.4, रतलाम में 28.2, उज्जैन-गुना में 28, ग्वालियर में 27.9, खरगोन-सागर में 27.8, खंडवा में 27.4, नौगांव में 27.3, होशंगाबाद में 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed