फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: The campaigning for the urban body elections in the state will end this evening, the leaders exerted their strength

MP Local Body Election: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार थमा, बुधवार को होगा मतदान

Mon, 04 Jul 2022 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Jul 2022 09:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में शामिल जिलों में सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 49 जिलों में बुधवार को मतदान होगा। 

विज्ञापन
MP Local Body Election: The campaigning for the urban body elections in the state will end this evening, the leaders exerted their strength
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में शामिल जिलों में सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 49 जिलों में बुधवार को मतदान होगा। 
विज्ञापन

 
नगरीय निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 6 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर ही संपर्क कर सकेंगे। सार्वजनिक सभा और जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसका उल्लंघन करने पर मध्य प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (निर्वाचन अपराध) संशोधन अधिनियम 2014 के तहत दो वर्ष के कारावास अथवा दो हजार रुपये जुर्माने से अथवा दोनों से दंडित किया जाएगा। वहीं, प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह से शाम तक 10 से ज्यादा रोड शो और जनसभा किए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी भोपाल में रोड शो निकाला। 
विज्ञापन

 
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। इसमें ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 6 जुलाई को 49 जिलों में मतदान होगा। इस दिन 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका परिषद, 86 नगर परिषद समेत कुल 133 नगरीय निकाय में 13148 मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 18 हजार 689 ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इस दिन 11 नगर निगम भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना, खंडवा में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, दूसरे चरण में 13 जुलाई को 38 जिलों में चुनाव होगा। इसमें 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद, 169 नगर परिषद समेत कुल 214 नगरीय निकाय में मतदान होगा। इसके लिए 6829 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में 5 नगर निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना में मतदान होगा। बता दें महापौर का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होगा। वहीं, नगर परिषद और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। 


प्रदेश में 16 नगर पालिक निगम में 884 वार्ड, 76 नगर पालिका परिषद में 1795 वार्ड, 226 नगर परिषद में 3393 वार्ड और 29 नवगठित नगर परिषद में 435 वार्ड हैं। आयोग 347 नगरीय निकायों में 6507 पार्षदों और 16 नगर निगमों में महापौर का निर्वाचन करा रहा है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 मतदाता है। इसमें 78 लाख 68 हजार 406 पुरुष मतदाता और 74 लाख 54 हजार 236 महिला मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं, अन्य 1096 मतदाता हैं। कुल 19 हजार 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 55 हजार ईवीएम उपलब्ध हैं। इसमें से 30 हजार 761 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed