फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Pushyamitra Bhargava will be BJP's candidate from Indore, official announcement yet

MP Local Body Election: इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव होंगे भाजपा के उम्मीदवार, आधिकारिक घोषणा बाकी

Wed, 15 Jun 2022 12:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Jun 2022 12:23 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में 16 में से 13 महापौर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बीजेपी में तीन सीटों पर मंथन जारी है। इसमें से इंदौर सीट पर पुष्यमित्र भार्गव का नाम लगभग तय हो गया है। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Pushyamitra Bhargava will be BJP's candidate from Indore, official announcement yet
इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर बनी सहमति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 16 में से 13 महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद भाजपा में तीन सीटों पर मंथन जारी है। इंदौर के महापौर प्रत्याशी के तौर पर हाईकोर्ट वकील पुष्यमित्र भार्गव का नाम लगभग तय है। इसी तरह ग्वालियर में सुमन शर्मा के नाम पर सहमति बनने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दोनों ही प्रत्याशियों को लेकर आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। 

विज्ञापन


भाजपा संगठन में इंदौर के प्रत्याशी चयन को लेकर घमासान मचा है। एक के बाद एक नाम आ रहे हैं और किसी न किसी वजह से फैसला टल रहा है। मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इंदौर से भोपाल बुलवाया गया था। ताकि उनसे रायशुमारी की जा सके। सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदौला, विधायक मालिनी गौड़, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा समेत इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी भोपाल के लिए निकले थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने इन नेताओं से चर्चा की। पांच घंटे तक यह नेता प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर ही रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वीडी शर्मा और मुरलीधर राव के साथ बैठक हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। पुष्यमित्र भार्गव इंदौर खंडपीठ में अतिरिक्त महाधिवक्ता है। वह गुवाहाटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में 2005 से 2007 तक रहे। इस दौरान उन्होंने असम में एबीवीपी से छात्र-छात्राओं को जोड़ा। उन्होंने एबीवीपी के इंदौर संयोजक और मध्यभारत प्रांत में मुख्य भूमिका निभाई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में एबीवीपी की नींव मजबूत करने का भी श्रेय उन्हें जाता है। ग्वालियर में भी सुमन शर्मा के नाम पर सभी स्थानीय नेताओं के बीच सहमति बनने की बात कही जा रही है। स्थानीय नेताओं के विरोध के बाद माया सिंह ने इच्छा जताई थी कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed