फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Five names of BJP mayor candidate fixed, Ujjain to Tatwal, Ratlam to Ashok Porwal fixed

MP Local Body Election: भाजपा महापौर प्रत्याशियों के पांच नाम तय, उज्जैन से टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, घोषणा आज

Sun, 12 Jun 2022 10:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jun 2022 10:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों के नामों को लेकर शनिवार देर रात तक चली बीजेपी की चुनाव समिति और कोर ग्रुप की बैठक में पांच शहरों के सिंगल नाम तय हो गए हैं।  

विज्ञापन
MP Local Body Election: Five names of BJP mayor candidate fixed, Ujjain to Tatwal, Ratlam to Ashok Porwal fixed
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में महापौर प्रत्याशियों के नाम तय करने के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस से पिछड़ गई है। भाजपा की चुनाव समिति और कोर ग्रुप की शनिवार देर रात तक चली बैठक में पांच शहरों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के पदाधिकारी रविवार को अन्य 11 शहरों के लिए भी नामों की सूची को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में 5 घंटे चली बैठक में महापौर प्रत्याशी के लिए उज्जैन से मुकेश टटवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह, बुरहानपुर से माधुरी पटेल और रतलाम से अशोक पोरवाल के सिंगल नाम तय कर दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार महापौर के नाम को लेकर भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में नाम पर एक राय नहीं बन पा रही है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के चलते नाम अटका हुआ है। पार्टी और संगठन के पदाधिकारी दोनों के बीच सहमति बनाने में लगे हैं। ग्वालियर से डॉ. वीरा लोहिया, सुमन शर्मा, माया सिंह और समीक्षा गुप्ता के नाम सामने आए हैं।  

विज्ञापन

पार्टी की तरफ से तय किया गया है कि परिवार और विधायकों को अलग रखा जाए। भोपाल में पार्टी को विधायक कृष्णा गौर के अलावा कोई नाम मिल नहीं रहा है। ऐसे में यदि पार्टी कृष्णा गौर को टिकट देती है तो इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला की राह भी आसान हो जाएगी। इंदौर से डॉ. निशांत खरे, पुष्यमित्र भार्गव और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नाम दावेदारों में है। जबलपुर से डॉ. जितेंद्र जामदार, कमलेश अग्रवाल और अभिलाष पांडे के नामों के पैनल पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी की तरफ से शनिवार को बैठक खत्म करने के बाद रविवार को महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात कहीं थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन पदाधिकारी रविवार को फिर बैठक कर नामों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed