फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Congress accuses BJP, forcibly government employees get postal votes cast

MP Local Body Election: कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, जबरन शासकीय कर्मचारियों के पोस्टल वोट्स डलवाए

Tue, 12 Jul 2022 08:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Jul 2022 08:30 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में नगरी निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसके पहले कांग्रेस ने भाजपा पर 6 जुलाई के बाद प्रशासन पर दबाव बनाकर शासकीय कर्मचारियों के पोस्टल वोट्स डलवाने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
MP Local Body Election: Congress accuses BJP, forcibly government employees get postal votes cast
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसके पहले कांग्रेस ने भाजपा पर 6 जुलाई के बाद प्रशासन पर दबाव बनाकर शासकीय कर्मचारियों के पोस्टल वोट्स डलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने मंगलवार को मप्र राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत सौंपते हुए कहा है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। नगर पालिक निगम भोपाल के चुनाव का मतदान 6 जुलाई, 2022 को संपन्न हो गया है। कम प्रतिशत में मतदान होने के कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली कराए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर कर्तव्य मतपत्र (पोस्टल वोट्स) में मतदान दिनांक 6 जुलाई 2022 के बाद कराए गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने हजारों की संख्या में शासकीय कर्मचारियों को मतपत्र स्पीड पोस्ट से भेजकर जबरिया मतदान कराने का कृत्य किया जा रहा है जो प्रजातंत्र के विपरीत है।
विज्ञापन


धनोपिया ने कहा कि इस संबंध में बड़े पैमाने पर शासकीय कर्मचारियों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि उन्हें मतदान दिनांक के उपरांत कर्तव्य मतपत्र भेजकर मत डालने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिसकी पुष्टि निर्वाचन आयोग द्वारा डाक विभाग से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जाने वाले डाक मतपत्रों की जानकारी प्राप्त कर की जा सकती है। क्योंकि मतदान दिनांक 6 जुलाई 2022 के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी कर्मचारी को कर्तव्य मतपत्र (डाक मतपत्र) जारी नहीं किया जा सकता, वहीं भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा चिन्हित कर विशेष विचारधारा से संबद्ध शासकीय कर्मचारियों से मतदान कराने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जो कि सरासर गलत एवं अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनोपिया ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत में मांग की है कि नगर पालिक निगम भोपाल में बड़े पैमाने पर हो रहे कर्तव्य मतपत्र (डाक मतपत्र) में हो रही धांधली को रोका जाए एवं 6 जुलाई 2022 के पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी को कुल कितने आवेदन निर्धारित प्रारूप 19 ग में प्राप्त हुए हैं, कितने कर्तव्य मतपत्र प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं कि जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिससे कि मतगणना दिनांक 17 जुलाई 2022 को मतगणना के समय उसकी पुष्टि की जा सके जो न्यायोचित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed