{"_id":"62b08c4c8695da71537d6a49","slug":"mp-local-body-election-bjp-demands-state-election-commission-to-cancel-nomination-of-congress-s-sagar-mayor-candidate-alleging-note-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट के लिए नोट: BJP ने की चुनाव आयोग से शिकायत, कहा- कांग्रेस की सागर महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट के लिए नोट: BJP ने की चुनाव आयोग से शिकायत, कहा- कांग्रेस की सागर महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो
Mon, 20 Jun 2022 09:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:27 PM IST
सार
नगरीय निकाय चुनाव में सागर की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि जैन पर मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट बांटे जाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने जैन का नामांकन रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
बीजेपी ने कांग्रेस सागर महापौर प्रत्याशी की चुनाव आयोग से शिकायत की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय निकाय चुनाव में सागर की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि जैन पर मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट बांटे जाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने जैन का नामांकन रद्द करने की मांग की।
प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं को 500-500 के नोट बांटते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस प्रत्याशी का यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी सागर के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया है।
कोठारी ने कहा कि कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को खुलेआम धनराशि बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तथा मतदाताओं को प्रलोभित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग को इस संबंध में शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में वीडियो सीडी भी दी है। जिसके आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन के इस भ्रष्ट आचरण की जांच करवाई जाए और उनका नामांकन रद्द करें।