{"_id":"62a9a2bc93aed03c78140851","slug":"mp-local-body-election-bjp-declares-pushyamitra-as-indore-mayoral-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: इंदौर से पुष्यमित्र और रतलाम से प्रहलाद पटेल, ग्वालियर पर अब भी नहीं हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: इंदौर से पुष्यमित्र और रतलाम से प्रहलाद पटेल, ग्वालियर पर अब भी नहीं हुआ फैसला
Wed, 15 Jun 2022 02:49 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश भाजपा ने इंदौर के महापौर प्रत्याशी के तौर पर पुष्यमित्र भार्गव की दावेदारी पर मुहर लगा दी है। साथ ही रतलाम का टिकट प्रहलाद पटेल को दिया है। ग्वालियर के कैंडिडेट को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर लगी मुहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा ने महापौर प्रत्याशी पद के लिए इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव और रतलाम से प्रहलाद पटेल को उम्मीदवार बनाया है। भार्गव का नाम पहले ही तय हो गया था। उन्होंने बुधवार सुबह अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद भाजपा ने औपचारिकता पूरी करते हुए उनका नाम सार्वजनिक कर दिया। प्रहलाद पटेल का नाम रतलाम से चौंकाने वाला है। अब तक उनके नाम को लेकर किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं दिख रही थी। कांग्रेस ने रतलाम में अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
ग्वालियर से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, यह अब तक तय नहीं हो सका है। सुमन शर्मा के नाम पर मुहर लगने की खबरें आ रही थी, लेकिन पार्टी ने औपचारिक घोषणा न करते हुए साफ कर दिया कि रात तक कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। ग्वालियर में इससे पहले समीक्षा गुप्ता से लेकर माया सिंह तक के नाम सामने आ चुके हैं। बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर स्थानीय नेताओं तक में महापौर प्रत्याशी के तौर पर किसी नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। इस वजह से अब तक ग्वालियर का फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जानिए कहां किसके बीच मुकाबला
विज्ञापन
ग्वालियर से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, यह अब तक तय नहीं हो सका है। सुमन शर्मा के नाम पर मुहर लगने की खबरें आ रही थी, लेकिन पार्टी ने औपचारिक घोषणा न करते हुए साफ कर दिया कि रात तक कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। ग्वालियर में इससे पहले समीक्षा गुप्ता से लेकर माया सिंह तक के नाम सामने आ चुके हैं। बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर स्थानीय नेताओं तक में महापौर प्रत्याशी के तौर पर किसी नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। इस वजह से अब तक ग्वालियर का फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए कहां किसके बीच मुकाबला
| नगर निगम | भाजपा उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार |
| भोपाल- OBC (महिला) | मालती राय | विभा पटेल |
| इंदौर- अनारक्षित | पुष्यमित्र भार्गव | संजय शुक्ला |
| ग्वालियर- सामान्य (महिला) | होल्ड | शोभा सिकरवार |
| जबलपुर- अनारक्षित | डॉ. जितेंद्र जामदार | जगत बहादुर सिंह अन्नु |
| उज्जैन- अजा | मुकेश टटवाल | महेश परमार |
| सागर- सामान्य (महिला) | संगीता तिवारी | निधि जैन |
| मुरैना- अजा (महिला) | मीना जाटव | शारदा सोलंकी |
| छिंदवाड़ा- अजजा | अनंत धुर्वे | विक्रम अहाके |
| सतना- ओबीसी | योगेश ताम्रकार | सिद्धार्थ कुशवाह |
| रतलाम- ओबीसी | प्रहलाद पटेल | होल्ड |
| खंडवा- ओबीसी (महिला) | अमृता यादव | आशा मिश्रा |
| बुरहानपुर- सामान्य (महिला) | माधुरी पटेल | शहनाज अंसारी |
| देवास- सामान्य (महिला) | गीता अग्रवाल | विनोदनी रमेश व्यास |
| कटनी- सामान्य (महिला) | ज्योति दीक्षित | श्रेहा खंडेलवाल |
| रीवा- अनारक्षित | प्रबोध व्यास | अजय मिश्रा बाबा |
| सिंगरौली- अनारक्षित | चंद्र प्रताप विश्वकर्मा | अरविंद सिंह चंदेल |
