फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Bhopal mayor candidate Malti Rai has been once a councilor, active member since 1985

MP Local Body Election: भोपाल महापौर प्रत्याशी मालती राय एक बार रही है पार्षद, 1985 से है सक्रिय सदस्य

Wed, 15 Jun 2022 12:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Jun 2022 12:21 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में बीजेपी ने  मालती राय को महापौर प्रत्याशी बनाया दिया है। मालती राय वर्ष 1985 से भाजपा की सक्रिय सदस्य है। अशोक गार्डन से एक बार पार्षद रह चुकी है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Bhopal mayor candidate Malti Rai has been once a councilor, active member since 1985
भोपाल में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बीजेपी ने  मालती राय को महापौर प्रत्याशी बनाया दिया है। मालती राय वर्ष 1985 से भाजपा की सक्रिय सदस्य है। अशोक गार्डन से एक बार पार्षद रह चुकी है।
विज्ञापन

 
मालती राय का नाम स्थानीय विधायकों की सहमति के बाद सोमवार को ही चर्चा में आ गया था। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके नाम की घोषणा की। मालती राय कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल को टक्कर देंगी। पटेल पूर्व महापौर रह चुकी है। मालती राय को मंत्री और नरेला विधायक विश्वास सारंग का खास माना जाता है।  संगठन की तरफ से शुरुआत में कहा गया कि मालती राय दो बार पार्षद का चुनाव हार चुकी है। राजो मालवीय भी महापौर का चुनाव हार चुकी है। पार्टी के विधायक को टिकट नहीं देने के निर्णय के बाद कृष्णा गौर का नाम सूची से बाहर हो गया था। ऐसे में नए नाम जागृति किरार और भारती कुंभारे के नाम चर्चा में आ गए।
विज्ञापन


इस बीच मालती राय के लिए विधायक विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की। वहीं, सारंग, कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा ने मालती को चुनाव जिताने की बात कही। इसके बाद संगठन ने मालती राय के ऊपर विश्वास जताया और उनका नाम तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


58 वर्षीय मालती राय ने एमए और बीएड की पढ़ाई की है। वह 1985 से बीजेपी में सक्रिय सदस्य है। राय के पति एमएल राय भी बीजेपी के 1980 से संक्रिय कार्यकर्ता है। राय 1994 में प्रोफेसर कॉलोनी से चुनाव हार गई थी। इसके बाद 2004 में अशोक गार्डन से पार्षद बनी। यहीं पर उनका घर है। जहां से 2009 में उनको हार का सामना करना पड़ा। मालती राय बीजेपी की वरिष्ठ नेता है। 2013 से लगातार नरेला विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी है। सांसद प्रतिनिधि, सभी चुनावों में सक्रिय भूमिका में रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed