{"_id":"62bafe8eb1286d2842736258","slug":"mp-local-body-election-aimim-national-president-asaduddin-owaisi-will-campaign-in-bhopal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल में करेंगे प्रचार, सात शहरों में उतारे हैं प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल में करेंगे प्रचार, सात शहरों में उतारे हैं प्रत्याशी
Tue, 28 Jun 2022 07:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:21 PM IST
सार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मंगलवार को भोपाल में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएम आईएम) की भी इंट्री हो गई है। पार्टी ने सात जिलों में प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। ओवैसी खुद प्रचार के लिए भोपाल आ रहे हैं।
16 नगर निगमों के साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों के चुनावों की गहमागहमी तेज हो गई है। ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी सात जिलों में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए ओवैसी प्रदेश में हैं। मंगलवार शाम भोपाल में शाम 7 बजे अशोक गार्डन 80 फीट रोड स्थित फेमस चौराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। ओवैसी जहांगीराबाद, बाग फरहत में भी सभा को संबोधित करेंगे। वे वार्ड 41, 42 और 71 में भी अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। ओवैसी की चुनावी सभाओं के चलते पुलिस अलर्ट है।
ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन प्रदेश की सात नगर निगमों- इंदौर भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम में चुनाव लड़ रही है। बता दें कि ओवैसी की जनसभा को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि ओवैसी किस तरह से विभाजन की राजनीति करते हैं। बाकी के दल किस तरह से उसके टुकड़े-टुकड़े गैंग के भागीदार हैं।