फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Janardan Mishra says BJP is the party of Chhatrapati Shivaji Rewa News

MP News: सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- भाजपा छत्रपति शिवाजी की पार्टी, हम मातृभूमि के लिए सिर कटाने वाले लोग

Wed, 13 Mar 2024 02:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने भाषण में यह भी कहा कि हम मातृभूमि की पूजा और छत्रपति शिवाजी की सेवा इसलिए करते हैं क्यों तुष्टिकरण, समाज को तोड़ने और समाज का दमन करने वाली राजनीति न हो।

विज्ञापन
MP Janardan Mishra says BJP is the party of Chhatrapati Shivaji Rewa News
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद मिश्रा यह कहते हुए दिखाई दे रहें हैं कि हमारे ऊपर आरोप लगते हैं कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। लेकिन, ऐसा नहीं है भाजपा तो छत्रपति शिवाजी की पार्टी है, हम शिवाजी की पूजा करते हैं। क्योंकि, हम मातृभूमि के लिए सिर कटाने वाले लोग हैं।

विज्ञापन


दरअसल, यह वायरल वीडियो 9 मार्च का है। शहर के रतहरा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा और पार्क के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने ऐसा बयान दिया कि वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि सासंद जनार्दन मिश्रा को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे लोकसभा चुनाव से पहले उनके बयान को लोग चुनावी स्टंट मान रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया क्यों करते हैं शिवाजी के पूजा?  
सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने भाषण में यह भी कहा कि हम मातृभूमि की पूजा और छत्रपति शिवाजी की सेवा इसलिए करते हैं क्यों तुष्टिकरण, समाज को तोड़ने वाली और समाज का दमन करने वाली राजनीति न हो। समाज में सबको बराबर का दर्जा देने वाले राजनीती हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने सुनाई वीर शिवाजी छत्रपति महाराज की सोर्यगाथा
सांसद जनार्दन मिश्रा यही नहीं रुके उन्होंने कहा- वीर शिवाजी ने मुगल शासक को दक्षिण में पैर नहीं रखने दिया और उत्तर से मारकर खदेड़ दिया। एक छोटे से दीवान के सुपुत्र जिनके पिता ने उन्हें उत्साहित किया। लेकिन, धन्य है वो मां, धन्य हो उस मां का दूध, धन्य हो उस मां का कलेजा और धन्य हो उस मां का धीरज जिसने शिवाजी जैसे बालक को जन्म देकर पाला और पोशा। दर-दर भटकने के बावजूद उसके शौर्य को बढ़ाने का काम किया और किशोर अवस्था में शिवाजी महाराज ने उस मां के दूध का लाज रखते हुए सबसे पहले आक्रमण करके सबसे पहले कब्जा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed