फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP IPS officers social war: Retired IPS officer shared a post in WhatsApp Group of officials claiming Muslims are the reason for the destruction of the country

MP IPS Officers Social Media War: स्पेशल डीजी के पद से रिटायर्ड अफसर ने लिखा- मुस्लिम देश की बर्बादी का कारण, IPS अफसरों के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाला

Fri, 07 Jan 2022 02:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jan 2022 02:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के IPS अफसरों में सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गया है। स्पेशल डीजी पद से रिटायर हुए एक IPS अफसर ने मुस्लिमों के खिलाफ पोस्ट डाली तो अफसरों के व्हाट्सएप ग्रुप से उन्हें निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
MP IPS officers social war: Retired IPS officer shared a post in WhatsApp Group of officials claiming Muslims are the reason for the destruction of the country
मैथिली शरण गुप्त, रिटायर्ड IPS अधिकारी, मध्य प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्पेशल डीजी पद से रिटायर हुए IPS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ पोस्ट की है। यह पोस्ट उन्होंने मध्य प्रदेश IPS एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप 'IPS MP' में डाली थी। मध्य प्रदेश के डीजीपी ने आपत्ति ली तो उन्हें पोस्ट हटाने को कहा गया। जब रिटायर्ड अधिकारी ने पोस्ट डिलीट नहीं की तो डीजीपी के कहने पर उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। रिटायर्ड अफसर का कहना है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इस वजह से पोस्ट हटाने का सवाल ही नहीं उठता। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के IPS अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त ने शुक्रवार सुबह IPS MP व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट शेयर की। इसमें मुस्लिमों को देश की बर्बादी का कारण बताया गया है। साथ ही अंग्रेजों को इस बात का जिम्मेदार ठहराया गया है कि मुस्लिम समुदाय आज भी हमारे देश में है। इस पर डीजीपी विवेक जौहरी ने आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही गुप्त से पोस्ट हटाने को भी कहा। जब काफी देर तक पोस्ट नहीं हटाई गई तो स्पेशल डीजी पद से रिटायर हुए गुप्त को ही ग्रुप से बाहर कर दिया गया।  
विज्ञापन


गुप्त का कहना है- मैंने कुछ गलत नहीं किया
रिटायर्ड IPS अफसर का कहना है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैंने ऐसा कुछ भी गलत कमेंट नहीं किया, जिसे आपत्तिजनक कहा जा सकता है। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। ग्रुप से निकाले जाने पर गुप्त ने कहा कि उनके लिए यह सब मायने नहीं रखता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नींबू से कोरोना का इलाज करने की दी थी सलाह
गुप्त सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान उन्होंने नींबू के रस की दो बूंदें नाक में डालने से कोरोना खत्म होने का दावा करती पोस्ट भी ग्रुप में शेयर की थी। इसके अलावा पुलिस सुधार और क्राइम-फ्री इंडिया को लेकर भी उनकी पोस्ट लगातार ग्रुप में आती रहती थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed