फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp house adjourned after congress apposed on cow and gond issue in MA text book

MP विधानसभा में हुआ हंगामा, गाय और गोंड बना मुद्दा

Wed, 22 Mar 2017 09:54 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा Updated Wed, 22 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
mp house adjourned after congress apposed on cow and gond issue in MA text book

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ ,जिसके चलते सदन की कार्यवाही को गुरुवार तक स्थगित कर दिया गया है। मामला एमपी के गोंड आदिवासियों को लेकर है। संसद में कांग्रेस का आरोप है कि MA भूगोल की किताब में गोंड आदिवासियों को गौ हत्यारा और गौमांस खाने वाला बताया गया है। उन्होंने इसको लेकर राज्य सरकार से माफी मांगने को कहा है। वहीं, उनका कहना है कि इससे आदिवासी समाज का अपमान होता है।

विज्ञापन


विधानसभा में शुन्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने MA भूगोल के सिलेबस में पढ़ाई जा रही 'भारत का भूगोल' नाम की पुस्तक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि "इस पुस्तक में गोंड आदिवासियों को गाय का मांस खाने वाला बताया गया है। पुस्तक में कहा गया है जो गाय को मार कर खाये वह गोंड। यह गोंडों का अपमान है। मध्यप्रदेश गोंडों का राज्य रहा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। साथ ही किताब को तत्काल प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और उसके लेखक पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने इसे सिलेबस में शामिल किया है"।
विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि "मैं स्वयं गोंड जनजाति से हूं। यह मामला गंभीर है। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस मामले में पूरे मामले की जांच होगी और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कांग्रेसी ने जो सदन में किया वो ठीक नहीं था। उन्होंने लगातार विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन में बजट पर चर्चा नहीं हो सकी और उसको अगले एक दिन तक स्थगित करना पड़ा"।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed