{"_id":"63c3d5b5ffb1c1787a324f06","slug":"mp-home-minister-narottam-mishra-serves-tea-to-people-at-cafe-in-datia-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जब केतली थाम लोगों को चाय पिलाने लगे गृहमंत्री मिश्रा, बोले- हम दिल जीतने के लिए करते हैं राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जब केतली थाम लोगों को चाय पिलाने लगे गृहमंत्री मिश्रा, बोले- हम दिल जीतने के लिए करते हैं राजनीति
Sun, 15 Jan 2023 04:00 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने एक कैफे का उद्घाटन किया। इसके बाद वह केतली थाम वहां मौजूद लोगों को चाय बांटने लगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लोगों को चाय देते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनीति के गणित में माहिर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। वह जनता की नब्ज टटोलते हुए नजर आ रहे हैं। मकर संक्रांति पर्व पर नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। प्रदेश के गृह और जेल मंत्री यहां एक कैफे के उद्घाटन के दौरान हाथ में चाय की केतली लेकर लोगों को चाय पिलाते हुए भी नजर आए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोगों का दिल जीतने और विकास के लिए राजनीति करते हैं। कांग्रेस सिर्फ भाजपा को गाली देने के लिए राजनीति करती है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे। उन्होंने 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घुंघसी-हिडोरा मुख्य सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया और अपने उस कर्मपथ को कविता के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा, आज नहीं तो कल हम सबका दिल जीत ही लेंगे। इसके अलावा भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार किया और ग्रामीणों से अपील की कि वह कांग्रेस नेताओं की बरगलाने वाली बातों में न आएं और विकास कार्यों को महत्व दें।
विज्ञापन
कांग्रेस से सावधान रहने की अपील
उन्होंने लोगों से कांग्रेस से सावधान रहने की अपील की। मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के जिन लोगों को आप 70 सालों से चुनाव जिताते आ रहे हो, उन्होंने पिछली बार भी सरकार बनने से पहले कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। मगर कर्ज माफ नहीं कर पाए, मुख्यमंत्री बदलने की बात भी कही थी।अब फिर वही बात करेंगे कि सरकार बदल गई थी इसलिए नहीं कर पाए, इस बार कर देंगे। नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान चुनाव के वक्त कांग्रेस के लोग जनता से किस तरह की बातें करते हैं और अपना राजनीतिक गणित बिठाते हैं, उसको उजागर किया।
विज्ञापन
